• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में संपत्ति विवाद : कोर्ट से राहत व समझौता कराने के नाम पर महिला से चार करोड़ 16 लाख की ठगी

क्राइम ब्रांच और ईओडब्ल्यू में हुई शिकायत की जांच के बाद शहर के एक बड़े कारोबारी के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी और रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। आरो...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:36:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:36:48 PM (IST)
इंदौर में संपत्ति विवाद : कोर्ट से राहत व समझौता कराने के नाम पर महिला से चार करोड़ 16 लाख की ठगी
महिला से की गई करोड़ों की ठगी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी
  2. बड़े कारोबारी के खिलाफ ठगी और रंगदारी का केस दर्ज
  3. विधवा से करीब चार करोड़ 16 लाख रुपये खाते में डलवा लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : क्राइम ब्रांच और ईओडब्ल्यू में हुई शिकायत की जांच के बाद शहर के एक बड़े कारोबारी के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी और रंगदारी का केस दर्ज किया गया है।

आरोपित कारोबारी ने संपत्ति विवाद में कोर्ट से राहत और समझौता कराने के नाम पर एक विधवा महिला से करीब चार करोड़ 16 लाख रुपये अपनी कंपनी के खाते में डलवा लिए और बाद में रकम लौटाने से मुकर गया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार 58 वर्षीय मनमीत कौर की शिकायत पर गुरुवार को कारोबारी राजीव धाम, निवासी एबी रोड और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।


2015 से 2022 के बीच ऐंठे करोड़ों रुपये

पीड़िता मनमीत कौर का अपने जेठ के साथ पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपित राजीव धाम ने पीड़िता को अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया और कहा कि उसकी पुलिस, न्याय विभाग और प्रशासन में गहरी पैठ है। वह मध्यस्थता कराकर मामला सुलझा देगा। आरोपित के झांसे में आकर पीड़िता ने वर्ष 2015 से 2022 के बीच कुल 4.16 करोड़ रुपये राजीव की एडवरटाइजिंग फर्म के एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

सास की मौत के बाद रकम लौटाने से मुकरा

आरोपित ने केवल 26 लाख रुपये ही वापस किए, जबकि बाकी तीन करोड़ 90 लाख रुपये हड़प लिए। वर्ष 2025 में पीड़िता की सास के निधन के बाद जब मनमीत कौर ने बकाया रकम मांगी, तो राजीव धाम ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें धमकियां देने लगा। पिस्टल दिखाकर दी धमकी, कहा शहर के गुंडों की जमानत कराता हूं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उन्हें अवैध पिस्टल और बंदूकों का खौफ दिखाकर डराया। आरोपित ने धमकी दी कि मेरी शासन-प्रशासन में पहचान है, अगर मेरी बात नहीं मानी तो केस में तुम्हारे खिलाफ फैसला करवा दूंगा।

राजीव ने रोब जमाते हुए यह भी कहा कि वह आए दिन शहर के बड़े गुंडों-बदमाशों की जमानत करवाता है, इसलिए उसके खिलाफ जाना पीड़िता के लिए भारी पड़ेगा। मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने ईओडब्ल्यू में भी शिकायत की थी। हालांकि, क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें- फेसबुक से दोस्ती के बाद 82 लाख की ठगी, भाजपा में बड़ा पद दिलाने की साजिश रचने वाली महिला मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार