• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरकर शादीशुदा युवती की मौत, पुलिस ने प्रेमी पर दर्ज की खुदकुशी की FIR

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरकर हुई शादीशुदा युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। अंजलि की 24 अक्टूबर को पलाश परिसर की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हुई थी।

By Pranay ChouhanEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 06:30:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 06:30:52 PM (IST)
इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरकर शादीशुदा युवती की मौत, पुलिस ने प्रेमी पर दर्ज की खुदकुशी की FIR
इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरकर शादीशुदा युवती की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आठवीं मंजिल से गिरकर हुई शादीशुदा युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। अंजलि की 24 अक्टूबर को पलाश परिसर की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हुई थी। वह आरोपित अजय मुड़े के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

आरोपित उस पर चरित्र को लेकर शंका करता था और उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने मामले में अंजलि के नाबालिग भाई अर्जुन और पलाश परिसर रहवासी समिति के अध्यक्ष अभिषेक दुबे के बयान दर्ज किए हैं।

फ्लैट से रोज आती थीं झगड़े और चिल्लाने की आवाजें

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि करीब आठ से 10 दिन पहले युवक और युवती पलाश परिसर में किराए से रहने आए थे। इसके बाद से ही उनके फ्लैट से आए दिन झगड़े और चिल्लाने की आवाजें आती थीं। रहवासी समिति का अध्यक्ष होने के नाते वे अन्य रहवासियों के साथ दोनों को समझाने पहुंचे थे। वहां अंजलि के साथ आरोपित अजय पिता राजेंद्र मुड़े मिला था। उस समय अजय ने दोनों के पति-पत्नी होने का दावा किया था। उसने यह भी कहा था कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है।


फ्लैट खाली होने से पहले ही हो गया हादसा

रहवासियों के समझाने के बावजूद दोनों के बीच विवाद बंद नहीं हुआ। इसके बाद अभिषेक ने फ्लैट मालिक वैभव को इसकी जानकारी दी थी। वैभव ने दो दिन में फ्लैट खाली कराने की बात कही थी। इसी बीच 24 अक्टूबर को अंजलि आठवीं मंजिल से नीचे गिर गई। इसके बाद अजय और अन्य लोग उसे मैक्सवेल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां उपचार के दौरान अंजलि की मौत हो गई।

भाई के मोबाइल पर भेजे थे मारपीट के वीडियो

पुलिस ने जांच के दौरान अंजलि के नाबालिग भाई अर्जुन के बयान दर्ज किए। अर्जुन ने बताया कि अजय ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया था और कुछ वीडियो भेजे थे। इन वीडियो में अजय अंजलि के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा था।

वहीं, अंजलि उससे रोते-बिलखते हुए माफी मांग रही थी। अर्जुन के अनुसार अजय लगातार अंजलि के चरित्र पर शक करता था और उसे अपशब्द कहता था। भाई ने पुलिस को बताया कि इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया था।

प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

नाबालिग भाई के बयान और सबूतों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तेजाजी नगर पुलिस ने देर रात आरोपित अजय मुड़े के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद मिला डॉक्टर, रालामंडल में बनेगा रेस्क्यू सेंटर... 8 वनमंडलों के जीवों को मिलेगी राहत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।