
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके दोस्त विशाल राठौर को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती ने उस पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार युवती से विशाल पुत्र दिनेश राठौर निवासी तराना(उज्जैन) से पिछले वर्ष नवंबर में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों मोबाइल पर बात और चैटिंग करने लगे थे। आरोप है कि 30 दिसंबर को विशाल ने स्कीम-78 स्थित होटल(ग्रैंड शौर्य) में खाना खाने बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए।
मार्च में विशाल ने दोनों का समाज अलग होने का बोल कर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता गुरुवार को स्वजन के साथ थाने गई और विशाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवा दी। उसने कहा कि विशाल उससे अलग अलग बहाने से रुपये भी ले चुका है। पुलिस ने देर रात विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- दीपावली मनाने चाची के घर आई 11 वर्षीय मासूम बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म