• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर में होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप, यशवंत क्लब में नवंबर में होगा आयोजन

मध्य प्रदेश में 100 साल बाद पहली बार विश्व स्नूकर चैंपियनशिप होने जा रही है। 12 से 23 नवंबर तक इंदौर के यशवंत क्लब में दुनिया के करीब 50 देशों के खिला...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 12:26:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 12:37:06 PM (IST)
मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर में होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप, यशवंत क्लब में नवंबर में होगा आयोजन
इंदौर में पहली बार होगा स्नूकर को लेकरा बड़ा आयोजन। - एआई इमेज

HighLights

  1. पुरस्कार राशि 40 हजार डॉलर यानी करीब 37.75 लाख रुपये होगी
  2. 2014 में बेंगलुरू के बाद भारत में यह टूर्नामेंट हो रहा है
  3. पुरुष वर्ग में 100-125 और महिला वर्ग में 40-60 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली बार विश्व स्नूकर चैंपियनशिप होने जा रही है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 12 से 23 नवंबर तक इंदौर के यशवंत क्लब में होगा। इस दौरान दुनिया के करीब 50 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने आएंगे। चैंपियनशिप का कुल व्यय पांच करोड़ रुपये होगा। कुल पुरस्कार राशि 40 हजार डालर यानी 37 लाख, 75 हजार रुपये के करीब होगी।

भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर महासंघ के सचिव सुनील बजाज ने बताया कि देश में 2014 में बेंगलुरू में विश्व चैंपियनशिप हुई थी, जिसके बाद अब यह टूर्नामेंट भारत में होने जा रहा है। भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर महासंघ की स्थापना के 100 वर्ष के यादगार अवसर पर इंदौर को मेजबानी के लिए चुना गया है।


विश्व चैंपियनशिप के दौरान पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मैच होंगे। पुरुषों के वर्ग में 100 से 125 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि महिला वर्गों में 40 से 60 खिलाड़ी शामिल होंगी। इनमें 15 के करीब विश्व चैंपियन खिलाड़ी भी होंगे। स्पर्धा के मुकाबले 12 टेबलों पर खेले जाएंगे जबकि पांच टेबलें अभ्यास के लिए होंगी। विश्व चैंपियनशिप के लिए 17 टेबलें बाहर से आयात की जा रही हैं।

naidunia_image

मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए

हाल ही में चीन में वर्ल्ड टीम स्नूकर चैंपियनशिप में रजत विजेता भारतीय टीम में इंदौर के केतन चावला भी शामिल थे। नेहरू स्टेडियम स्थित अकादमी में केतन चावला को मप्र बिलियर्ड्स व स्नूकर संघ द्वारा सम्मानित किया गया। उनसे पहले मप्र की खिलाड़ी अमी कमानी, सान्वी शाह, इशिका शाह, कनिष्का जुरानी, ऋतिक जैन, ओवेश खान सहित कई अन्य युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

151 साल पहले मध्य प्रदेश से हुई थी शुरुआत

मप्र बिलियर्ड्स और स्नूकर संघ के चेयरमैन भोलू मेहता और भारतीय संघ की उपाध्यक्ष अश्विनी पुराणिक ने बताया कि स्नूकर खेल की शुरुआत वर्ष 1875 में जबलपुर में स्थित ब्रिटिश मिलिट्री मेस (नर्मदा क्लब) से हुई थी। इसके बाद से यह खेल भारत और दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में फैला।

यह भी पढ़ें : MPL 2026: बारिश में धुली रीवा जैगुआर्स की उम्मीदें, पहला सेमीफाइनल रद; रॉयल निमाड़ ईगल्स टीम फाइनल में