• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमानंद जी महाराज को मुस्लिम युवक ने लिखा लेटर, जताई किडनी देने की इच्छा, सुनकर हैरान हो गए लोग

Premanand Maharaj: मुस्लिम युवक ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के लिए अपनी किडनियां दान करने की पेशकश की है। युवक ने नर्मदापुरम कलेक्ट...और पढ़ें

By Arvind SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 22 Aug 2025 10:45:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Aug 2025 10:45:40 PM (IST)
प्रेमानंद जी महाराज को मुस्लिम युवक ने लिखा लेटर, जताई किडनी देने की इच्छा, सुनकर हैरान हो गए लोग
प्रेमानंद जी महाराज को मुस्लिम युवक ने लिखा लेटर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की
  2. नर्मदापुरम कलेक्टर और प्रेमानंद जी के निवास पर डाक से भेजा अपना पत्र
  3. पत्र में लिखा है कि संत प्रेमानंद जी देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। शहर के एक मुस्लिम युवक ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के लिए अपनी किडनियां दान करने की पेशकश की है। युवक ने नर्मदापुरम कलेक्टर और प्रेमानंद जी के वृंदावन स्थित आश्रम को इस संबंध में डाक से एक पत्र भेजा है, पत्र के जरिए युवक ने अपनी भावनाओं से प्रेमानंद जी को अवगत कराते हुए उन्हें एक महान संत बताते हुए कहा है कि वह आज के नफरती माहौल में कौमी एकता की अनूठी मिसाल हैं। देश में कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए उन्होंने यह पहल की है।

अपनी किडनी भी दान करने को तैयार

युवक का कहना है कि भविष्य में वह एक बार वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी के दर्शन का लाभ लेंगे, यदि प्रेमानंद जी की अनुमति मिलती है तो वह उनके लिए अपनी किडनी भी दान करने को तैयार हैं। अपने उपदेश के जरिए लोगों को सही रास्ता बताने वाले प्रेमानंद जी देश-विदेश में विख्यात हैं। प्रेमानंद जी महाराज लंबे समय से किडनी संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी के प्रवचन खासे लोकप्रिय हैं, लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। खास तौर पर युवाओं में तेजी से उनके प्रति रुझान बढ़ रहा है।


राधा केली कुंज आश्रम वृंदावन के पते पर अपना पत्र भेजा

न्यास कालोनी निवासी आरिफ खान चिश्ती वल्द जमील खान चिश्ती ने अपने भावनात्मक पत्र में प्रेमानंद जी के आचरण और व्यवहार से प्रभावित होकर अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। चिश्ती ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए संत की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद वे व्यथित हैं, उन्होंने स्वेच्छा से किडनी दान करने की पेशकश की है। चिश्ती ने श्री हित राधा केली कुंज आश्रम वृंदावन के पते पर अपना पत्र भेजा है।

ये भी पढ़ें- Indore के सराफा चाट-चौपाटी पर संकट! व्यापारी हुए एकजुट, हट सकती हैं फेमस फूड स्टॉल्स

संत प्रेमानंद जी देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक

पत्र में चिश्ती ने लिखा है कि संत प्रेमानंद जी देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। आज के नफरती दौर में उनका संसार में रहना आवश्यक है। मैं रहूं या न रहूं, लेकिन उनकी समाज और संसार को जरूरत हैं। चिश्ती ने बताया कि वे कंसल्टेंसी फर्म का संचालन करते हैं, कई सालों से बेसहारा लाशों के कफन दफन का प्रबंध भी वे एक एनजीओ के माध्यम से कर रहे हैं। चिश्ती ने कहा कि वह संत प्रेमानंद जी के फैन हैं, उन्हें संत की वाणी प्रेरित करती है, उनकी इच्छा है कि वह एक बार वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी के दर्शन करें।