• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी में पुराने हत्याकांड में समझौते को लेकर विवाद, कोर्ट में गवाही न देने पर युवक का फोड़ा सिर

शहर के नाला मोहल्ला और बजरंगपुरा क्षेत्र में पुराने हत्याकांड को लेकर चल रही दो गुटों की रंजिश में फिर खूनी झड़प की वारदात सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

By Arvind SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 04:26:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 04:26:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इटारसी में पुराने हत्याकांड में समझौते को लेकर विवाद, कोर्ट में गवाही न देने पर युवक का फोड़ा सिर
नाला मोहल्ला और बजरंगपुरा में दो गुटों की रंजिश।

HighLights

  1. नाला मोहल्ला और बजरंगपुरा में दो गुटों की रंजिश
  2. समझौते से मना करने पर जान से मारने की धमकी
  3. कोर्ट में गवाही न देने पर युवक का कड़े से सिर फोड़ा

नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। शहर के नाला मोहल्ला और बजरंगपुरा क्षेत्र में पुराने हत्याकांड को लेकर चल रही दो गुटों की रंजिश में फिर खूनी झड़प की वारदात सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

समझौते और गवाही के दबाव को लेकर बढ़ा विवाद

पुराने मामले में समझौता करने और कोर्ट में गवाही को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और हमले की घटना हो गई। एक पक्ष ने समझौते के लिए दबाव बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने झूठी गवाही देने से मना करने पर लोहे के कड़े से सिर पर हमला करने की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रास्ता रोककर समझौते का दबाव, मारपीट

पुलिस के अनुसार, संजय वानखेड़े बाजार से कपड़े खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बजरंगपुरा स्थित शंकर मंदिर के पास हर्ष ठाकुर, निजाम और सोनू भदोरिया ने स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने संजय पर उसके भाई अंशुल से जुड़े मामले में समझौता करने का दबाव बनाया, उन्होंने कहा कि उनके भाई जेल से छूट चुके हैं, इसलिए अब समझौता कर लिया जाए।

संजय ने समझौता करने से मना किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसका भाई अंशुल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपित स्कूटी से भाग निकले।

झूठी गवाही से इनकार पर कड़े से हमला

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से दुबे हास्पिटल के पास न्यास कालोनी निवासी हर्ष ठाकुर ने भी शिकायत दर्ज कराई है। हर्ष के अनुसार, रविवार शाम वह निजाम राइन और सोनू भदोरिया के साथ स्कूटी से जा रहा था। मंटू शर्मा के घर के सामने अमन भदोरिया और संजय वानखेड़े बुलेट से पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया।

यह भी पढ़ें- एमपी में नए साल में बदलेंगे कई जिलों के कलेक्टर! दिसंबर में मिलेगा प्रमोशन, प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

आरोप है कि इसी दौरान अंशुल भदोरिया और हरि सिंह भदोरिया भी वहां आ गए। उन्होंने कोर्ट में पुराने हत्याकांड से जुड़े मामले में झूठी गवाही देने का दबाव बनाया। हर्ष ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में हर्ष के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग प्रकरण

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुराने विवाद से जुड़े समझौते और न्यायालय में गवाही के दबाव को लेकर यह विवाद हुआ है। मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर से शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।