• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

नर्मदापुरम: दिल्ली जा रहे CJP कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन; GRP, RPF और पुलिस ने ट्रेन से उतारा, गाड़ी में भरकर ले गए

नर्मदापुरम एसपी साईकृष्ण एस. थोटा के नेतृत्व में जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इटारसी स्टेशन पर कार्रवाई की। दल में 12 युवक और तीन यु...और पढ़ें

By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 10:40:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 10:40:27 AM (IST)
नर्मदापुरम: दिल्ली जा रहे CJP कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन; GRP, RPF और पुलिस ने ट्रेन से उतारा, गाड़ी में भरकर ले गए
सीजेपी कार्यकर्ताओं को गुरुवार को गोवा एक्सप्रेस से उतार लिया गया। नईदुनिया।

HighLights

  1. इटारसी स्टेशन पर 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उतारा
  2. जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे
  3. पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने ट्रेन से दिल्ली जा रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार को इटारसी स्टेशन पर जबरन उतार लिया। इनको पुलिस वैन में भरकर पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई है।

स्टेशन पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता पुणे से सीजेपी प्रदर्शनकारियों का एक छोटा सा दल गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुआ था। इसमें 12 युवक और तीन युवतियां थीं। केंद्रीय एजेंसियों का निर्देश मिलने के बाद नर्मदापुरम एसपी साईकृष्ण एस. थोटा के नेतृत्व में इटारसी रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल पहुंचा।


गोवा एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचते ही जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त दस्ते ने पूरी ट्रेन को घेर लिया।

जमकर हुई नारेबाजी

खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने कोच नंबर और सीट नंबर के हिसाब से युवकों-युवतियों को उठाकर उनसे पूछताछ की और लगभग खींचते हुए ट्रेन से उतार लिया।

इसको देखकर राजनीतिक कार्यकर्ता भी इंकलाब जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद, भारतीय लोकतंत्र जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे।

कुछ युवकों का कहना था कि पुलिस ने उन्हें खींचकर पटरियों की ओर ले जा रही थी। एक युवती ने आरोप लगाया कि एक पुरुष पुलिस अधिकारी लेडीज कोच में घुसा और खींचतान करते हुए उन्हें बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम 1 महीने में होगी तैयार, केंद्रीय संगठन से मिली हरी झंडी, जल्द होंगी नई नियुक्तियां

अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस

पुलिस ने आनन-फानन में सभी को बाहर खड़ी वैन में बिठाया और अज्ञात स्थान की ओर ले गए। अधिकारी यह नहीं बता रहे हैं कि उन्हें क्यों उतारा गया? उन्हें गिरफ्तार किया है या कुछ देर बाद उन्हें वापस पुणे भेजने की कोई योजना है?