इटारसी आउटर पर कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं; मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे ठप रहा रेल यातायात
रविवार को कुशीनगर एक्सप्रेस 12.18 बजे इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खड़ी हुई। इसे 12.28 बजे वहां से रवाना किया गया। स्टेशन से कुछ दूर आगे नाला मोह...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:20:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:20:05 PM (IST)
कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को इंजन से धुंआ उठने के बाद इटारसी में आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। नईदुनिया।HighLights
- इंजन से धुआं उठने पर आउटर से वापस लौटी कुशीनगर एक्सप्रेस
- खराब इंजन हटाकर दूसरा इंजन जोड़ा, 1:44 बजे ट्रेन रवाना हुई
- घटना से इटारसी-मुंबई और इटारसी-नागपुर रेलखंड पर यातायात प्रभावित
नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम/ इटारसी। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को इंजन से धुंआ उठने के बाद इटारसी में आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाया गया, जहां दूसरा इंजन जोड़कर उसे आगे भेजा जा सका।
इस दुर्घटना के कारण इटारसी मुंबई और इटारसी नागपुर खंड पर रेल यातायात बाधित रहा।
अचानक उठा धुंआ
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुशीनगर एक्सप्रेस 12.18 बजे इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खड़ी हुई। इसे 12.28 बजे वहां से रवाना किया गया। स्टेशन से कुछ दूर आगे नाला मोहल्ला आउटर के पास अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा।
किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए चालक दल ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकने के बाद कई यात्री कोच से बाहर आ गए। चालक दल ने इंजन की जांच की, सामान्य ना होने के कारण रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को प्लेटफार्म दो पर वापस लेने का फैसला किया।
इंजन में आई खराबी
यहां तकनीकी जांच के बाद इंजन को खराब घोषित किया गया, उसके बाद उसके आगे दूसरा इंजन जोड़कर 1.44 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस कारण महानगरी एक्सप्रेस को भुसावल से आते समय सिग्नल करीब 10 मिनट रोका गया।
श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक रुकी रही। आमला-इटारसी मेमू करीब 10 मिनट के लिए रोकी गई। जयपुर एक्सप्रेस को भी करीब एक घंटा यहां रोका गया।