• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी में आउटर पर 50 मिनट खड़ी रही पातालकोट एक्सप्रेस में घुसे चोर कई यात्रियों के मोबाइल और नकदी उड़ा ले गए

इटारसी जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

By Arvind SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 08:44:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 08:46:14 PM (IST)
इटारसी में आउटर पर 50 मिनट खड़ी रही पातालकोट एक्सप्रेस में घुसे चोर कई यात्रियों के मोबाइल और नकदी उड़ा ले गए

HighLights

  1. रात करीब दो बजे चोर अलग-अलग स्लीपर कोच में घुसे
  2. स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को चोरी की जानकारी हुई
  3. इटारसी जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात रेलवे स्टेशन आउटर पर करीब पचास मिनट खड़ी रही पातालकोट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में घुसे यात्रियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ट्रेन के अलग-अलग स्लीपर कोच में सफर कर रहे पांच यात्रियों के मोबाइल, नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरों ने गायब कर दिया।

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रात करीब दो बजे चोर अलग-अलग स्लीपर कोच में घुसे

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर कैंट से सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस बीती रात इटारसी-भोपाल आउटर पर करीब 50 मिनट तक रुकी रही। इसी दौरान रात करीब दो बजे चोर अलग-अलग स्लीपर कोच में घुसे और सो रहे यात्रियों के सामान को निशाना बनाया।


स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को चोरी की जानकारी हुई

चोरों ने विशेष रूप से महिला यात्रियों के पर्स चोरी किए, जिनमें मोबाइल, नकदी, जेवर और अन्य सामान रखा हुआ था। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को चोरी की जानकारी हुई। यात्रियों ने तत्काल जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसके बाद जीआरपी के जवान ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से जानकारी लेने पहुंचे और उन्हें छिंदवाड़ा पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया।

शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

पीड़ित यात्रियों में चौरई निवासी रीना साहू, ग्वालियर की सरोज जैन और भोपाल की रूपा, यात्री अजय कुमार सहित अन्य यात्री शामिल हैं। यात्रियों ने आमला और छिंदवाड़ा पहुंचकर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इटारसी जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

घटनास्थल इटारसी आउटर होने के कारण अब इटारसी जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में पुलिस ने चार टीमें गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इटारसी आउटर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

पुलिस यात्रियों से पूछताछ के साथ ही ट्रेन रुकने के दौरान आउटर क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चोरों का सुराग लग जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के खितौला में कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अचानक मिली लग्जरी लाइफ ने पहुंचाया जेल