• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के खितौला में कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अचानक मिली लग्जरी लाइफ ने पहुंचाया जेल

जबलपुर के खितौला में कपड़ा व्यापारी के सूने घर से हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। अचानक मिली लग्जरी लाइफस्टाइल और...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 06:52:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 06:57:27 PM (IST)
जबलपुर के खितौला में कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अचानक मिली लग्जरी लाइफ ने पहुंचाया जेल
खितौला में कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा। (सोर्स- सोशल मीडिया)

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पनागर क्षेत्र के एक गांव के तीन युवकों की अचानक शुरू हुई लग्जरी लाइफस्टाइल और नई चमचमाती कारों की सवारी ने उन्हें पुलिस के रडार पर ला खड़ा किया। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की, तो खितौला थाना क्षेत्र में हुई लाखों की बड़ी नकबजनी की वारदात की गुत्थी सुलझ गई।

खितौला पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान पनागर के ग्राम भरदा पड़रिया निवासी अंकित कोरी (22), आकाश पटेल (28) और शनि पटेल (18) के रूप में हुई है।


31.65 लाख के जेवर, दो कारें और नकद बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों के पास लगभग 31.65 लाख के 212.3 ग्राम सोने और 808.8 ग्राम चांदी के जेवर, चोरी के पैसे से खरीदी गई एक अल्टो (Alto) और एक अमेज (Amaze) कार और 54 हजार रुपए नकद पाए गए।

12 जून को सूने मकान में हुई थी चोरी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 12 जून 2026 को खितौला की पालीवाल कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी कमल नारायण सोनी ने अपने सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकद रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट और एफएसएल (FSL) टीम की मदद से जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना और लग्जरी लाइफ ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पनागर के भरदा पड़रिया गांव के अंकित, आकाश और शनि के पास अचानक काफी पैसा आ गया है और उन्होंने हाल ही में दो कारें भी खरीदी हैं। साथ ही यह भी खबर मिली कि ये तीनों युवक इलाके के आभूषण व्यापारियों से सोने-चांदी के जेवर बेचने या गिरवी रखने के सिलसिले में संपर्क साध रहे हैं।

सूचना पुख्ता होते ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपितों ने स्वीकार किया कि चोरी के जेवर बेचकर मिले पैसों से ही उन्होंने कारें खरीदी थीं। फिलहाल पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- असम में शहीद हुए जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर परसवाड़ा पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार