नवरात्र पर मैहर में रुकेंगी 15 एक्सप्रेस ट्रेनें, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दिया 5 मिनट का स्टॉपेज
Navratri 2026: मां शारदा देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रृद्धालु, 11 से 22 अक्टूबर के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों के रुकने से आवागमन म...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 12:34:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 12:43:13 PM (IST)
मैहर माता मंदिर। फाइल फोटोHighLights
- मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रृद्धालु दर्शन करने आते हैं
- मैहर स्टेशन पर हाल्ट, आगमन एवं प्रस्थान समय से संबंधित समय सारिणी भी जारी
- लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से उनका मैहर तक आवागमन सुलभ होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मैहर में शारदेय नवरात्र मेला पर पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरने वाली 15 एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। लंबी दूरी की इन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को रेलवे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में 11 से 22 अक्टूबर के मध्य पांच मिनट के लिए मैहर स्टेशन में रुकेंगी। नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
लंबी दूरी के ट्रेनों को नवरात्र के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव दिए जाने से श्रृद्धालुओं का आवागमन में सुविधा होगी। मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रृद्धालु मां शारदा देवी के दर्शन एवं पूजन करने आते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से उनका मैहर तक आवागमन सुलभ होगा।
इन ट्रेनों के मैहर स्टेशन पर हाल्ट, आगमन एवं प्रस्थान समय से संबंधित समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। यह ट्रेनें अभी तक मैहर स्टेशन पर नहीं रुकती थी। लेकिन शारदेय नवरात्र में मां शारदा देवी धाम तक श्रृद्धालुओं की आवाजाही सुलभ बनाने के लिए इन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव तय किए गए है। इसका लाभ यह होगा कि श्रद्धालु मैहर स्टेशन पर उतर और चढ़ सकेंगे।
इन ट्रेनों का शारदेय नवरात्र पर मैहर मेले में रहेगा ठहराव
गाड़ी संख्या : कहां से कहां तक : मैहर में आगमन/प्रस्थान
- 11055 : एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस : सुबह 03:10/03:15 बजे
- 11056 : गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस : रात 80:25/08:30 बजे
- 11059 : एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस : सुबह 03:10/03:15 बजे
- 11060 : छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस : रात 08:25/08:30 बजे
- 12669 : चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस : रात 08:50/08:55 बजे
- 12670 : छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस : सुबह 07:25/07:30 बजे
- 19051 : वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस : अपरान्ह 3:05/3:10 बजे
- 19052 : मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस : पूर्वान्ह 11:40/11:45 बजे
- 11045 : श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस : शाम 5:20/5:25 बजे
- 11046 : धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस : रात 10:25/10:30 बजे
- 15268 : एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस : सुबह 10:40/10:45 बजे
- 15267 : रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस : पूर्वान्ह 11:25/11:30 बजे
- 18201 : दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस : सुबह 05:35/05:40 बजे
- 18202 : नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस : मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे
- 11037 : पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस : पूर्वान्ह 11:05/11:10 बजे
- 11038 : गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस : सुबह 04:20/04:25 बजे
- 17610 : पूर्णा-पटना एक्सप्रेस : सुबह 10:40/10:45 बजे
- 17609 : पटना-पूर्णा एक्सप्रेस : शाम 5:15/5:20 बजे
- 22103 : एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस : सुबह 06:45/06:50 बजे
- 22104 : अयोध्या कैंट-एलटीटी : सुबह 08:50/08:55 बजे
- 18610 : एलटीटी-रांची एक्सप्रेस : सुबह 10:40/10:45 बजे
- 18609 : रांची-एलटीटी एक्सप्रेस : दोपहर 1:40/1:45 बजे
- 22971 : बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस : अपरान्ह 3:05/3:10 बजे
- 22972 : पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस : सुबह 08:15/08:20 बजे
- 22131 : पुणे-बनारस एक्सप्रेस : पूर्वान्ह 11:05/11:10 बजे
- 22132 : बनारस-पुणे एक्सप्रेस : पूर्वान्ह 11:25/11:30 बजे
- 15647 : एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस : मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे
- 15648 : गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस : रात 11:15/11:20 बजे
- 19045 : सूरत-छपरा एक्सप्रेस : मध्य रात्रि 02:00/02:05 बजे
- 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस : रात 10:40/10:45 बजे
यह भी पढ़ें- मैहर मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, एलटीटी-गोरखपुर सहित 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला ठहराव