• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में थ्री एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन देने के एवज में मांगे 15 हजार रुपये, 12 हजार लेते दबोचा

कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे (61) और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला (60) ने कनेक्शन देने के एवज में आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मा...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 10:29:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 10:29:39 AM (IST)
जबलपुर में थ्री एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन देने के एवज में मांगे 15 हजार रुपये, 12 हजार लेते दबोचा
लाल घेरे में रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपित। नईदुनिया

HighLights

  1. बिजली कंपनी के सहायक अभियंता और लाइनमैन ट्रैप
  2. रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त ने की कार्रवाई
  3. कटंगी के जमुनिया निवासी मुकेश कुमार यादव को राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटंगी स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में सहायक अभियंता और लाइनमैन को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

स्थाई बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे

दोनों आरोपित कृषि भूमि के लिए थ्री एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्य प्रदेश भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन और जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के नेतृत्व में की गई।

थ्री एचपी का स्थाई विद्युत कनेक्शन चाहिए था

कटंगी तहसील के ग्राम जमुनिया निवासी मुकेश कुमार यादव को अपनी कृषि भूमि में मोटर चलाने के लिए थ्री एचपी का स्थाई विद्युत कनेक्शन चाहिए था। इसके लिए उसने कटंगी स्थित विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में आवेदन दिया था।


किसान के आवेदन पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे

कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे (61) और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला (60) ने कनेक्शन देने के एवज में आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसके बिना वह किसान के आवेदन पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की शिकायत

परेशान किसान ने रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की। शिकायत के सत्यापन के दौरान दोनों आरोपितों द्वारा 12 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार को कटंगी स्थित विद्युत कंपनी के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने दोनों आरोपितों को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, टीएलओ निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट का बड़ा कदम... शिक्षकों को परिवीक्षा अवधि में 70-90% वेतन देने के मामले में निर्णय सुरक्षित