• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बच्चों से भरी 46 निजी वैन जब्त, जांच में नहीं मिले दस्तावेज-परमिट; जबलपुर के हादसे में कई स्‍कूली नौनिहाल हुए थे घायल

सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही का गंभीर परिणाम हो सकता है। अभियान के जरिए ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के साथ ही चालकों को नियमों का पालन करने के लिए चेत...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 06:16:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 06:16:30 PM (IST)
बच्चों से भरी 46 निजी वैन जब्त, जांच में नहीं मिले दस्तावेज-परमिट; जबलपुर के हादसे में कई स्‍कूली नौनिहाल हुए थे घायल
पुलिस का कहना है कि स्कूली बच्चों के परिवहन में नियमों का पालन जरूरी है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 और 2 के आसपास कार्रवाई
  2. यातायात पुलिस ने दी दस्तावेज पूरे कराने की हिदायत
  3. डीएसपी मालवीय चौक और गढ़ा पुलिस टीम शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सोमवार सुबह शहर में विशेष अभियान चलाया। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में नियम विरुद्ध तरीके से बच्चों को स्कूल ले जा रही 46 मारुति वैन जब्त की गईं।

अधिकांश वैन में आवश्यक वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले

अधिकांश वैन में आवश्यक वैधानिक दस्तावेज और बच्चों के परिवहन की अनुमति नहीं मिली। कार्रवाई मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 और आसपास के क्षेत्रों में की गई। अभियान में डीएसपी मालवीय चौक और गढ़ा क्षेत्र की यातायात पुलिस टीम शामिल रही।


दस्तावेज और अनुमति के बिना बच्चों का परिवहन

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया कि निजी वैन का उपयोग स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था, लेकिन इनके पास इसके लिए जरूरी दस्तावेज और अनुमति नहीं थी।

स्कूली बच्चों के परिवहन में नियमों का पालन जरूरी

पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे परिवहन कार्यालय से संपर्क कर सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराएं। पुलिस का कहना है कि स्कूली बच्चों के परिवहन में नियमों का पालन जरूरी है।

किसी भी लापरवाही का हो सकता है गंभीर परिणाम

सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही का गंभीर परिणाम हो सकता है। अभियान के जरिए ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के साथ ही चालकों को नियमों का पालन करने के लिए चेताया गया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन... रातभर में दबोचे 224 वारंटी, अवैध शराब और हथियारों के साथ 28 गिरफ्तार