जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर स्तर का 66वां रेल सप्ताह समारोह पमरे के सतपुड़ा रेल अधिकारी क्लब में मनाया गया। इस समारोह का सभी रेल अधिकारी, कर्मचारियों को इंतजार रहता है। इस कार्यक्रम में उनके सालभर के कार्यों की समीक्षा कर उनको पुरस्कार प्रदान किए जाते है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख मुख्य विघुत इंजीनियर डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ मुख्य विघुत इंजीनियर जेआर मीणा, डीएल मीणा, आरके सिंह और डी ग्रेवाल तथा मंडलों के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अपने संबोधन में प्रमुख मुख्य विघुत इंजीनियर श्री गुप्ता ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हर साल की तरह इस साल भी रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आप सभी के प्रयासों से वर्ष 2020.21 के दौरान पश्चिम मध्य रेल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर विभाग ने कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किए हैं। इसके लिए आप सभी प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी हमारे अधिकारी, कर्मचारियों ने सन् 2020-21 में कई उपलब्धियां हासिल की है। पश्चिम मध्य रेल भारतीय रेल में पूर्णतः इलेक्ट्रिफिकेशन होने वाला पहला जोन बन गया है। जिसका पूरा 3012 रूट किमी इलेक्ट्रिकफाइड है।
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल एवं कोटा मंडलों मे ट्रेनें 130 की गति से चल रही हैं।
पमरे द्वारा ओपन एक्सेस टैरिफ से ऊर्जा कर्षण की दरों से 350 करोड़ की वार्षिक बचत की है।
पमरे के भोपाल मंडल में बीना सोलर प्लांट की शुरुआत।
डीजल इंजनो के उपयोग में आने वाले डीजल फ्यूल की व्यय में बचत की है। श्री गुप्ता ने विशेष तौर पर कहा कि भारत में लोगों के जीवन में रेलवे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक रेलवे कर्मचारी पुरस्कार और प्रंशसा के पात्र हैं। रेल सप्ताह समारोह के इस अवसर में पुरस्कार विजेताओं के साथ समस्त कर्मचारियों को बधाई देता हूँ और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस समारोह में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आज के प्रमुख मुख्य विघुत इंजीनियर स्तर के कार्यक्रम में श्री गुप्ता द्वारा 3 रेल अधिकारियों तथा 34 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त 16 सामूहिक पुरस्कार भी दिए गए। साथ ही 12 विभागीय शील्ड भी प्रदान की गई।
1 बेस्ट इलेक्ट्रिक लोको शेड गोल्ड-इटारसी, भोपाल मंडल।
2 बेस्ट डीजल लोको शेड गोल्ड-इटारसी भोपाल मंडल।
3 बेस्ट ट्रैक्शन ऑपरेशन गोल्ड-भोपाल भोपाल मंडल।
4 बेस्ट जनरल सर्विस गोल्ड-जबलपुर जबलपुर मंडल।
5 बेस्ट ट्रैक्शन डिस्ट्रिबुशन गोल्ड-कोटा कोटा मंडल।
6 बेस्ट कंस्ट्रक्शन यूनिट गोल्ड-जबलपुर जबलपुर मंडल।
7 बेस्ट टी आर डिपो गोल्ड-गुना भोपाल मंडल।
8 बेस्ट टी आर डिपो सिल्वर-खुरई जबलपुर मंडल।
9 वेस्ट जनरल सर्विस डिपो गोल्ड-पैसेंजर यार्ड इटारसी भोपाल मंडल
10 बेस्ट जनरल सर्विस डिपो सिल्वर-जबलपुर जबलपुर मंडल।
11 बेस्ट क्रू बुकिंग लॉबी गोल्ड-जबलपुर लॉबी जबलपुर मंडल।
12 बेस्ट क्रू बुकिंग लॉबी सिल्वर-गंगापुरसिटी लॉबी कोटा मंडल।