
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे 27 नवंबर को दरभंगा-मैसूर एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
गाड़ी संख्या 05513 दरभंगा से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर सतना, मैहर, कटनी, मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में ठहराव लेगी।
यह ट्रेन उसी दिन रात को 11.40 बजे मदन महल स्टेशन और तीसरे दिन रविवार को दोपहर 2:30 बजे मैसूर पहुंचेगी। ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिनमें चार सेकंड एसी और 13 थर्ड एसी कोच शामिल हैं।
ट्रेन का संचालन बरौनी, पटना, मिर्जापुर, मनमाड़, पुणे, सांगली, मिरज, हुब्बल्लि, यशवंतपुर होते हुए होगा।
यह भी पढ़ें- महाकोशल एक्सप्रेस के एसी कोच बी-फोर में तिलचट्टों की धमाचौकड़ी, जबलपुर में हंगामा