
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस के एसी कोच बी-फोर में तिलचट्टों की समस्या से यात्री परेशान रहे।
कुछ सीटों के आसपास बड़ी संख्या में तिलचट्टे रेंगते दिखे और बार-बार सीटों तक पहुंचने से यात्रियों का बैठना मुश्किल हो गया। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
कुछ यात्रियों ने ट्रेन के शौचालयों की गंदगी पर भी असंतोष जताया। ट्रेन स्टाफ से कई बार शिकायत के बाद रेलवे कर्मचारी पहुंचे और स्प्रे किया, लेकिन इससे एक-दो तिलचट्टे ही मरे।
कुछ देर बाद वे फिर सीटों के आसपास दिखने लगे। इस वजह से यात्री पूरी रात सो नहीं सके। सफाई और तिलचट्टों की समस्या से दो यात्री परेशान हुए।
यात्रियों ने ट्रेन की सफाई व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। रेल अधिकारियों ने मामले जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के आदित्य हाॅस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारक को थमाया 4 दिन में 3 लाख रुपये का बिल