• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चार करोड़ रुपये से सड़क बनाई, अब डिवाइडर से 15 लाख रुपये की ग्रिल ले गए चोर

सार्वजनिक संपत्ति की इस चोरी पर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से न तो कोई प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही चोरी हुई ग्रिल को दोबारा लगवाने की पहल हुई।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:44:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:44:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में चार करोड़ रुपये से सड़क बनाई, अब डिवाइडर से 15 लाख रुपये की ग्रिल ले गए चोर
महराजपुर के विंग्स कांवेंट स्कूल के सामने बने डिवाडर की ग्रिल पूरी चाेरी हो गई है। नईदुनिया

HighLights

  1. अधारताल से महाराजपुर बाइपास तक बनी सीसी सड़क
  2. एक किलोमीटर हिस्से से गायब हुई लोहे की ग्रिल
  3. नगर निगम के दावों के बीच सुरक्षा, रखरखाव की अनदेखी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़कें अब बदहाली और सरकारी संपत्ति की चोरी का शिकार हो रही हैं।

करीब चार किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण

अधारताल तालाब से महाराजपुर करौंदा नाला चौराहे तक करीब चार किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था।

एक किलोमीटर हिस्से की ग्रिल गायब हो चुकी

सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाई गई थी, जिस पर करीब 15 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए थे। अब स्थिति यह है कि डिवाइडर से करीब एक किलोमीटर हिस्से की ग्रिल गायब हो चुकी है।

ग्रिल को दोबारा लगवाने की नहीं हुई पहल

हैरानी की बात यह है कि सार्वजनिक संपत्ति की इस चोरी पर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से न तो कोई प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही चोरी हुई ग्रिल को दोबारा लगवाने की पहल हुई। सिर्फ अधारताल थाने में चोरी की शिकायत लेकर खानापूर्ति कर दी गई।


अधिकारी और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं

दरअसल आसपास रहने वालों के मुताबिक डिवाइडर में लगी लोहे की ग्रिल धीरे-धीरे गायब हो रही है। कुछ तो यह भी कहते हैं कि रद्दीचौकी, करौंदा नाला और बायपास क्षेत्र के कबाड़ियों तक चोरी की गई ग्रिल पहुंचाई जा रही है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं है।

रोकथाम के लिए कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती

रात के समय ग्रिल निकालकर ले जाने की गतिविधियां होने की बात भी सामने आ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से निगरानी और रोकथाम के लिए कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती।

पौधे भी गायब, डिवाइडर की खूबसूरती हुई खत्म

सड़क के डिवाइडर को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए लोहे की ग्रिल के साथ पौधे भी लगाए गए थे। इनका उद्देश्य सड़क की सुंदरता बढ़ाने के साथ डिवाइडर को व्यवस्थित रखना था, लेकिन अब ग्रिल के साथ पौधे भी गायब हो चुके हैं। कई स्थानों पर डिवाइडर खाली और बदहाल नजर आते हैं।

डिवाइडर की सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर हुई

इससे सड़क का सौंदर्य तो प्रभावित हुआ ही है, साथ ही डिवाइडर की सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर हुई है। जिस ठेकेदार को यह काम दिया गया है, वह अधारताल से सुहागी के बीच ही पौधों की देखरेख कर रहा है, सुहागी से महाराजपुर तक पौधों की जगह बेशर्म के पौधे इन डिवाइडर में उग आए हैं।

निगरानी पर सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन

चार करोड़ रुपये की सड़क और लाखों रुपये की ग्रिल लगाने के बाद उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है, यह बड़ा सवाल है। करीब एक किलोमीटर हिस्से से ग्रिल चोरी होने के बावजूद न तो जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हुई और न ही चोरी रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।

एजेंसियां मौके का निरीक्षण कर चोरी की जांच कराएं

अब जरूरत है कि नगर निगम और संबंधित एजेंसियां मौके का निरीक्षण कर चोरी की जांच कराएं, कबाड़ियों के यहां जांच करें और डिवाइडर की ग्रिल व पौधों को दोबारा लगवाएं। अन्यथा स्मार्ट सिटी के नाम पर तैयार की गई सुविधाएं इसी तरह धीरे-धीरे गायब होती रहेंगी।

इस संबंध में मुझे जानकारी है। अधारताल थाने में भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक हुआ कुछ नहीं। अब वहां पर निगरानी करना तो संभव नहीं है, लेकिन हमारा प्रयास यह होगा कि ग्रिन आसानी से न निकाली जा सके।

कमलेश श्रीवास्तव, अधीक्षक यंत्री, नगर निगम

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पत्नी को ससुराल छोड़कर निकला युवक पेड़ पर लटका मिला, भानतलैया में शव रखकर लगाया जाम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।