• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पीएमश्री रानी दुर्गावती स्‍कूल के शिक्षक ने डस्टर फेंका, सातवीं की छात्रा को लगने से सिर फूटा

शिक्षक का कहना है कि छात्रा दूसरी बच्ची से बात कर रही थी। उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए डस्टर फेंका था, चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:24:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:24:44 PM (IST)
जबलपुर में पीएमश्री रानी दुर्गावती स्‍कूल के शिक्षक ने डस्टर फेंका, सातवीं की छात्रा को लगने से सिर फूटा
जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने शिक्षक आशीष जैन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. गढ़ा गंगानगर कन्या स्कूल का मामला
  2. शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
  3. शिक्षा विभाग ने शिक्षक को नोटिस दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गंगानगर गढ़ा स्थित पीएम श्री रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में पढ़ाई के दौरान शिक्षक द्वारा सातवीं कक्षा की छात्रा को डस्टर फेंककर मारने का मामला सामने आया है।

खून बहने से उसकी तबीयत बिगड़ गई

डस्टर छात्रा के सिर में लगा, जिससे चोट लगने के बाद खून बहने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की शिकायत पर संजीवनी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने शिक्षक आशीष जैन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

सिर की चोट को देखते हुए एमआरआई कराई गई

शिक्षक आशीष जैन पढ़ा रहे थे। इसी दौरान शिक्षक ने डस्टर फेंका, जो छात्रा के सिर में लग गया। सिर चकराने और तबीयत बिगड़ने पर अन्य छात्राओं ने शिक्षकों को जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ सिर की चोट को देखते हुए एमआरआई कराई गई।


इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ मारपीट या इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राचार्य आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक से जवाब मांगा गया है, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में दुकान के नामांतरण के लिए पांच हजार रुपये मांगे, दो हजार लेते पटवारी गिरफ्तार