• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दुकान के नामांतरण के लिए पांच हजार रुपये मांगे, दो हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

शिकायत के सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। टीम ने गुरुवार को शरद को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपय...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:30:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:30:58 PM (IST)
जबलपुर में दुकान के नामांतरण के लिए पांच हजार रुपये मांगे, दो हजार लेते पटवारी गिरफ्तार
आरोपी पटवारी मनोज बघेल। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. ईओडब्ल्यू ने कृषि उपज मंडी के पास मनमोहन नगर से दबोचा
  2. आरोपी पटवारी अधारताल का तहसील के अंतर्गत है पदस्थ
  3. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दुकान के नामांतरण के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले पटवारी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार को दो हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई मनमोहन नगर स्थित गायत्री मंदिर के पास की गई

आरोपी मनोज बघेल (34) अधारताल तहसील के हल्का नंबर-दो में पटवारी है। ईओडब्ल्यू एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर कार्रवाई मनमोहन नगर स्थित गायत्री मंदिर के पास की गई।

कटंगी के शरद ने संपत्ति के नामांतरण के लिए आवेदन किया था

कटंगी निवासी शरद विश्वकर्मा ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी कि उसकी मां राधा विश्वकर्मा ने माढ़ोताल के ग्रीन सिटी में दुकान खरीदी है। संपत्ति के नामांतरण के लिए आवेदन करने पर पटवारी रिश्वत मांग रहा था।

मनमोहन नगर गायत्री मंदिर के पास बुलाया

प्रक्रिया के बदले पटवारी पटवारी मनोज बघेल ने पांच हजार रुपये मांगे थे। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। बातचीत के दौरान पटवारी ने रिश्वत के दो हजार रुपये देने के लिए उसे मनमोहन नगर गायत्री मंदिर के पास बुलाया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

टीम ने गुरुवार को शरद को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही उसने रकम पटवारी को दी, ईओडब्ल्यू टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपित मनोज बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें- 11.94 करोड़ के ऑनलाइन गेमिंग घोटाले के आरोपी को राहत नहीं, दूसरी जमानत अर्जी निरस्त