
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों की मारपीट से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के बाद शहपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वहीं घर वाले मौत की
पुलिस के अनुदोस्त सतेन्द्र पाल रजक के साथ मोपेड से जबलपुर पान मसाला लेने गया था। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव निवासी सारांश मेहरा उर्फ मद्दू (29) अपने दोस्त सतेन्द्र पाल रजक के साथ मोपेड से जबलपुर पान मसाला लेने गया था। लौटते समय वे बिलपठार रेलवे फाटक पहुंचे, जहां गेट बंद था।
सारांश मोपेड से उतरकर पानी पीने जा रहा था, तभी ट्रैक्टर ड्राइवर रमन और उसके दो साथियों से उसका विवाद हुआ और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उनसे बचने के लिए सारांश रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ा, तभी ट्रेन आ गई। पुलिस ने रमन और उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को तिलवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस आरोपित से हथियार रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहनाला के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान मूल रूप से मंडला जिले के महाराजपुर स्थित बढ़ई माई वार्ड निवासी सौरभ झारिया के रूप में हुई।तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला।
पूछताछ में सौरभ ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से तिलवारा स्थित कौशल्या माय होम्स में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, वह किसी वारदात को अंजाम देने की मंशा से शाहनाला के पास मौजूद था। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में दीपावली के दूसरे दिन फाॅर्म हाउस में शराब पार्टी, हवाई फायर का वीडियो वायरल