
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अब नागरिकों को रविवार का इंतजार करना बेकार नहीं जाएगा। इस पहल से नौकरीपेशा और व्यस्त रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि प्रधान डाकघर में आधार केंद्र अब सप्ताह के सातों दिन निर्धारित समय पर खुला रहेगा।
रविवार को आधार केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। वहीं, सोमवार से शनिवार तक नागरिक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
आधार केंद्र में नागरिकों के आधार कार्ड से संबंधित अपडेशन का कार्य किया जाएगा। अब तक रविवार को केंद्र बंद रहने के कारण कई लोगों को आधार संबंधी कार्य कराने के लिए अपने कामकाजी दिनों में समय निकालना पड़ता था।
नई व्यवस्था लागू होने से ऐसे लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। डाक विभाग की इस पहल से नागरिकों को आधार अपडेट कराने के लिए अतिरिक्त समय और अवसर मिल सकेंगे।
यह भी पढ़ें- शून्य देखकर पेट्रोल भरवाते हैं तो हो जाएं सतर्क, पंप पर सील मशीनों में मिली छेड़छाड़