
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के रानीताल क्षेत्र में टेलीग्राफ फैक्ट्री में हादसा हो गया। हादसे में दीवार गिरने से दो कर्मचारियों की मौत होने की सूचना मिली है। तत्काल राहत कार्य शुरू कराया गया। दोनों कर्मचारियों के शव बाहर निकाले गए।
हादसे के बाद अफरा तफरी का मााहौल बना हुआ है। दीवार गिरने का कारण कई सालों से खंडहर हालत में खड़ी फैक्ट्री की हालत बताई जा रही है। खंडहर फैक्ट्री तोड़कर लोहा निकालने का कामकिया जा रहा था। राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस बल और प्रबंधन पहुंचा है।
राइट टाउन स्थित टेलीकाम फैक्ट्री परिसर में जर्जर दीवार अचानक ढहने से उसके सहारे लगा भारी शेड भी नीचे आ गिरा। हादसे के बाद फैक्ट्री प्रशासन ने परिसर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों श्रमिकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार तकनीकी निरीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज होने के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद साथी श्रमिकों में आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
यह भी पढ़ें- एमपी में NHAI का बड़ा फैसला, उज्जैन-गरोठ मार्ग की होगी जांच, शहपुरा टोल पर वसूली अस्थायी रूप से बंद