
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के अन्ना मोहल्ला में सफाई को लेकर हुए विवाद में एक पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता पर लकड़ी के पटे से हमला कर दिया।
हमले में बुजुर्ग के सिर, हाथ और कलाई में चोटें आईं। उन्हें बेहोशी की हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्ना मोहल्ला निवासी नंदलाल विश्वकर्मा (75) और उनके पुत्र रवि बाल्मीक के बीच सोमवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे घर में गंदगी फैलाने और सफाई को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान रवि ने पास पड़े लकड़ी के पटे से पिता पर हमला कर दिया।
खितौला में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने मजदूर से मारपीट कर दी। महगवां रोड बस्ती निवासी भूपेंद्र भूमिया (35) के भतीजे से रविवार को मोहल्ले का उमेश गोटिया मारपीट कर रहा था।
यह देखकर वह अपने भतीजे को बचाने पहुंचा था। इसी बात पर उमेश गोटिया से उसका विवाद हो गया। उमेश ने उससे शराब पीने के लिए रुपये देने धमकाया।
इनकार करने पर लकड़ी से सिर और पैर पर वार कर घायल कर दिया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- पिता को घर से निकालने पर बेटे को फटकारा, जबलपुर कलेक्टर ने सुनाई अनोखी सजा; बहू के उड़ गए होश