• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में ऑनलाइन साड़ी खरीदी, अतिरिक्त रुपये मांगने पर ऑर्डर कैंसिल कराया तो 11 बार में 97 हजार रुपये ठगे

26 जून से चार जुलाई के बीच आरोपितों ने 11 बार अलग-अलग क्यूआर कोड पर ट्रांजेक्शन करवाए और कुल 97 हजार 400 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 10:53:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 10:53:17 AM (IST)
जबलपुर में ऑनलाइन साड़ी खरीदी, अतिरिक्त रुपये मांगने पर ऑर्डर कैंसिल कराया तो 11 बार में 97 हजार रुपये ठगे
साड़ियों की डिलीवरी के लिए 800 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर साड़ियों का विज्ञापन देखा था
  2. साड़ी वापस कराने और रिफंड दिलाने का झांसा दिया
  3. खाते में रकम आने के बाद आटोमैटिक ट्रांसफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आनलाइन साड़ी खरीदने के दौरान महिला से 97 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। समीक्षा टाउन निवासी दीप्ति सिसोदिया के पति रेलवे में टीसी (टिकिट कलेक्टर) है।

भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया था

दीप्ति ने कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर साड़ियों का विज्ञापन देखकर उसमें दो साड़ियां 700 रुपये में आर्डर की थीं। भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया था। अगले दिन महिला के मोबाइल पर इंटरनेट काॅल आया और साड़ियों की डिलीवरी के लिए 800 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही।

ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजा

महिला ने ऑर्डर रद कर रकम वापस करने को कहा। इस पर आरोपितों ने 700 रुपये रिफंड के लिए उतनी ही राशि दोबारा भेजने की बात कही और ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजा। महिला ने 700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे दो हजार रुपये सहित अन्य रकम मांगी गई।


खाते में रकम आने के बाद आटोमैटिक ट्रांसफर

कोतवाली थाना क्षेत्र में भी आनलाइन बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। निवाड़गंज निवासी कपड़ा व्यापारी राहुल जैन ने बताया कि सात अगस्त को उसके खाते में यूपीआई के जरिए 31 हजार रुपये आए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

खाते में पहले से दो हजार रुपये थे। करीब सात मिनट बाद उसके खाते से 33 हजार रुपये आटोमैटिक ट्रांसफर हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 11.94 करोड़ का मनी ट्रेल, फिर बड़े नाम जांच से बाहर क्यों, ऑनलाइन गेमिंग फर्जीवाड़े में हाई कोर्ट सख्त