
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिविल लाइंस स्थित एक बरातघर में मंगलवार रात शादी की रस्मों के दौरान वर पक्ष की मांगे बढ़ने से विवाद की स्थिति बन गई।
वधू पक्ष का आरोप है कि वर और उसके स्वजन ने शादी की रस्मों के दौरान पहले पहले सोने की चेन मांगी। इसके बाद जयमाल हुई। उसके बाद सात फेरों की बात आई तो वर पक्ष की ओर से एसी की मांग रख दी।
इस पर वधु पक्ष ने अचानक उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो वर और बराती नाराज हो गए। कहासुनी के बीच देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इस दौरान वधु के साथ मारपीट की गई। शादी की रस्में पूरी किए बिना ही बरात वापस लौट गई। बुधवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी शशि धुर्वे के अनुसार शादी में विवाद की जानकारी सामने आई है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में फर्जी एनओसी, सील-डिजिटल हस्ताक्षर कर 15 कंपनियों से कर्मी कर रहे थे व्यापार