
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दीवाली के दौरान शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई में भारी उछाल देखा गया है, जिससे हवा की स्थिति 'बेहद खराब' से 'खतरनाक' श्रेणी में पहुंच गई है।
जबलपुर के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों पर दीवाली से पहले एक्यूआई का स्तर पहले से ही उच्च और चिंताजनक बना हुआ था।
आतिशबाजी और धुएं के कारण दीवाली के तुरंत बाद वायु गुणवत्ता में काफी गिरावट आई। मरहटल एक्यूआई 219 से बढ़कर सीधे 328 पर पहुंच गया (109 अंकों की भारी बढ़ोतरी)। सुहागी में एक्यूआई 228 से बढ़कर 303 दर्ज किया गया।
शहर के कुछ अन्य हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 से 371 के बीच दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' से 'गंभीर/खतरनाक' श्रेणी में आता है।
हवा में पीएम2.5 और पीएम10 (सूक्ष्म व मोटे धूल कणों) की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ गई है। इसके अलावा कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य गैसों का स्तर भी बढ़ा है।
यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर जबलपुर से बिहार के लिए दो विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी, इन स्टेशनों पर रुकेंगी