
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दीवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 10 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन 11 नवंबर को शाम 5:40 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं पुणे-दानापुर वन-वे स्पेशल भी 10 नवंबर को चलेगी, जो 11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनें इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना में रुकेंगी। इससे जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों को बिहार पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-छपरा के बीच दो-दो फेरे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 08255 बिलासपुर से 14 और 21 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08256 छपरा से 15 और 22 नवंबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसमें कुल 21 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के बरगी हाइवे पर डीजल चुराने वाली गैंग दबोची, ट्रक ड्राइवरों को लूटने की थी तैयारी