
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पुलिस रेडियो विभाग के एसपी सुनील राजोरे के खिलाफ एक महिला सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
महिला ने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को लिखित शिकायत देकर अपनी परेशानी बताई है। शिकायत में अधिकारी की कार्यशैली और रोजाना होने वाली लंबी बैठकों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
महिला एएसआई का आरोप है कि एसपी बिना किसी ठोस वजह के रोजाना दो से तीन घंटे तक बैठक लेते हैं। इन बैठकों के कारण उन्हें मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि लगातार लंबी बैठकों और विभागीय कार्यप्रणाली के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस स्थिति को मानसिक प्रताड़ना बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में शराब की टेबल पर राइफलें सजाने का वीडियो वायरल, तीन बार की हवाई फायरिंग