• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में शराब की टेबल पर राइफलें सजाने का वीडियो वायरल, तीन बार की हवाई फायरिंग

वीडियो सामने आने के बाद हथियारों के खुले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से फायरिंग किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:46:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 09:46:50 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में शराब की टेबल पर राइफलें सजाने का वीडियो वायरल, तीन बार की हवाई फायरिंग
हरजोत खालसा तीन राइफलें सजाकर वीडियो बनवाते और फायरिंग करते नजर आ रहे। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
  2. शराब की टेबल पर हथियार रखकर दिखाई दबंगई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  3. एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए, पुलिस वीडियो की करेगी पड़ताल

नईदुनिया डिजिटल डेस्‍क, जबलपुर। शहर के बरगी थाना क्षेत्र में तीन राइफलों से हवाई फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

एक तीन हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं

वीडियो में हरजोत खालसा शराब की टेबल पर तीन राइफलें सजाकर पहले अपना वीडियो बनवाते और फिर एक के बाद एक तीन हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं।

कैमरे के सामने हथियारों के साथ पोज देता है

वायरल वीडियो में युवक के सामने टेबल पर शराब की बोतलें और गिलास रखे दिखाई देते हैं। इसी टेबल पर तीन राइफलें भी सजाई गई हैं। युवक कैमरे के सामने हथियारों के साथ पोज देता है और इसके बाद राइफल से लगातार तीन हवाई फायर करता नजर आता है। वीडियो में फायरिंग का दृश्य भी रिकॉर्ड हुआ है।

राइफलें किसकी हैं, फायरिंग किन परिस्थितियों में की

वीडियो बरगी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसकी वास्तविक लोकेशन, रिकॉर्डिंग की तारीख और हथियारों के लाइसेंस से संबंधित जानकारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यह भी पता लगाया जाना बाकी है कि वीडियो में दिखाई दे रही राइफलें किसकी हैं और फायरिंग किन परिस्थितियों में की गई।


जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सम्‍पत उपाध्‍याय ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें नजर आ रहे युवक और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवरों के आंदोलन से जबलपुर में बायपास पर जाम, 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।