
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हरे, लाल, पीले और सफेद रंग के इस बड़े गुब्बारे को देखकर सड़कों पर चलते लोग, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग और छतों पर खड़े लोगों ने मोबाइल से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
तस्वीर में गुब्बारे पर भारतीय सेना का प्रतीक चिन्ह साफ नजर आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बैलून सेना के एडवेंचर विंग की उड़ान का हिस्सा है।

गौरतलब है कि जबलपुर में ही जम्मू-कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में सेना का आर्मी एयरो नोडल सेंटर स्थित है, जहां से हॉट एयर बैलून के अभियान समय-समय पर संचालित होते हैं।
.jpeg)
सेना की ओर से युवाओं में साहसिक खेलों और एडवेंचर के प्रति रुचि जगाने के लिए इस तरह की उड़ानें भरी जाती हैं।सुबह की साफ हवा में बैलून काफी देर तक आसमान में तैरता नजर आया।

कुछ देर बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आंखों से ओझल हो गया। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि बैलून कहां से उड़ा और कहां जाकर उतरेगा।
.jpeg)

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फाइनेंस के नाम पर ट्रक हड़पा, 10 लाख रुपये भी नहीं चुकाए; भाई के नाम कराया नामांतरण