• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के रानीताल पेट्रोल पंप के सामने ई-बस ने दो कारों को मारी टक्कर

राहगीरों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर कई लोग वाहन सड़क पर खड़ा कर देते है, जिसके कारण यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 05:52:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 05:52:55 PM (IST)
जबलपुर के रानीताल पेट्रोल पंप के सामने ई-बस ने दो कारों को मारी टक्कर
दुर्घटना के लोग आ गए। उन्होंने ई-बस चालक को घेर लिया। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई
  2. टक्कर में दोनों चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त
  3. रानीताल से यातायात तिराहा की ओर जा रही थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानीताल के पास सोमवार को एक ई बस ने एक एसयूवी और एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना रानीताल पेट्रोल पंप के सामने हुई। टक्कर में दोनों चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कोई भी घायल नहीं हुआ है।

पेट्रोल पंप के पास दो कारों से टकरा गईं

टक्कर के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिटी बस सेवा की ई बस क्रमांक एमपी एमपी 20 एक्सएच 0269 दोपहर को लगभग दो बजे रानीताल से यातायात तिराहा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस रानीताल पेट्रोल पंप के पास मुड़ी सड़क पर खड़ी दो कारों से टकरा गई।


ई-बस के चालक ने तुरंत ही वाहन को नियंत्रित किया

पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़े इन वाहनों में एक कार और एक एसयूवी थी। मोड़ होने और गति कम होने के कारण ई-बस के चालक ने तुरंत ही वाहन को नियंत्रित कर लिया। लेकिन तब तक बस दो वाहनों से टकरा गई।

हेडलाइट के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त

टक्कर होते ही ई बस के चालक ने वाहन को सड़क किनारा खड़ा कर दिया। दुर्घटना में एसयूवी एमपी 07 जेडएन 9520 का सामने हेडलाइट के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

दुर्घटना होते ही ई-बस चालक को घेरा

वहीं कार क्रमांक एमपी 20 एक्सडी 3056 का पिछले भाग को हल्की क्षति पहुंची है। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग आ गए। उन्होंने ई-बस चालक को घेर लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

राहगीरों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर कई लोग वाहन सड़क पर खड़ा कर देते है, जिसके कारण यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, युवाओं की सुननी चाहिए बात, जेन-जी से टकराना सरकार के लिए हानिकारक