• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के वेटरनरी विवि में प्रवेश का एक और मौका, 30 सितंबर को होगी स्पाॅट काउंसलिंग

काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को 30 सितंबर को सुबह 9:30 बजे पशु चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर के ऑडिटोरियम में उपस्थित होना होगा।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:41:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 07:41:23 PM (IST)
जबलपुर के वेटरनरी विवि में प्रवेश का एक और मौका, 30 सितंबर को होगी स्पाॅट काउंसलिंग
पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बीवीएससी और एएच व बीएफएससी की रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश
  2. एनआरआई और विदेशी विद्यार्थियों के लिए दूसरा काउंसलिंग नोटिस
  3. ऑफलाइन माध्यम से होगी स्पाॅट काउंसलिंग, विद्यार्थियों को अंतिम मौका

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है।

रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पाॅट काउंसलिंग

विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन (बीवीएससी एंड एएच) तथा मत्स्य विज्ञान (बीएफएससी) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 सितंबर को स्पाॅट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

निर्धारित विशेष श्रेणियों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ

एनआरआई, विदेशी नागरिकों और निर्धारित विशेष श्रेणियों के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग का नोटिस भी जारी किया गया है।

स्पाॅट काउंसलिंग ऑफलाइन माध्यम से होगी

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, स्पाॅट काउंसलिंग ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसमें बीवीएससी एंड एएच के पांच वर्षीय पाठ्यक्रम और बीएफएससी के चार वर्षीय पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जबलपुर के ऑडिटोरियम में उपस्थित होना होगा

काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को 30 सितंबर को सुबह 9:30 बजे पशु चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर के ऑडिटोरियम में उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, युवाओं की सुननी चाहिए बात, जेन-जी से टकराना सरकार के लिए हानिकारक