• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 93 हजार से अधिक कैश लूटा

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 02:10:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 02:10:00 PM (IST)
जबलपुर में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 93 हजार से अधिक कैश लूटा
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से पहुंचे
  2. बदमाशों में छह-सात नकाबपोश शामिल
  3. कर्मचारी को कट्टा अड़ाकर लूटपाट

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरेला-निवास मुख्य मार्ग स्थित अतुलित फिलिंग स्टेशन (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर 93 हजार 875 रुपए लूट लिए। बिना नंबर प्लेट की डार्क ब्लू महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से पहुंचे 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे और धारदार हथियारों के बल पर कर्मचारियों को धमकाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कांच का दरवाजा तोड़ा, कर्मचारी ने कूदकर बचाई जान

पेट्रोल पंप विजय नगर निवासी अखिलेश कुमार यादव का है। घटना के समय कर्मचारी लखन सोयाम और अभिषेक पटेल नाइट ड्यूटी पर थे। रात करीब 2:37 बजे स्कॉर्पियो-एन पंप पर आकर रुकी। गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी और पीछे की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी।


बदमाशों ने लखन सोयाम को कट्टा अड़ाया

गाड़ी से 6-7 नकाबपोश बदमाश कट्टे और धारदार हथियार लेकर उतरे। उन्हें देखते ही अभिषेक बाउंड्री वॉल कूदकर भाग निकला। इसके बाद बदमाशों ने लखन सोयाम को कट्टा अड़ाकर उसकी जेब से 9,400 रुपए निकाल लिए। फिर ऑफिस के कांच के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर रखी दराज से 49,170 और 35,305 रुपए के दो कैश पैकेट लूट लिए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटनास्थल बीजाडांडी थाना क्षेत्र की मनेरी पुलिस चौकी (मेढ़ी गांव) के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- खेतों में रेत का 'पहाड़', प्रति हाइवा कीमत 24 से 26 हजार रुपये, जबलपुर में माफिया ने जमा किए भंडार