• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

अब तय समय पर ही दर्ज होगी हाजिरी, जबलपुर में हमारे शिक्षक ऐप में तीन शिफ्ट के लिए अलग टाइम स्लाॅट

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 11:33:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 11:33:33 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब तय समय पर ही दर्ज होगी हाजिरी, जबलपुर में हमारे शिक्षक ऐप में तीन शिफ्ट के लिए अलग टाइम स्लाॅट

HighLights

  1. देर से स्कूल पहुंचने वालों पर विभाग की टेढ़ी नजर
  2. समय से पहले छुट्टी करने वालों की निगरानी
  3. शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए नए दिशा निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अब शिक्षक अपनी मर्जी से कभी भी 'हमारे शिक्षक' एप पर हाजिरी दर्ज नहीं कर सकेंगे।

विभाग ने विद्यालयों के संचालन की तीनों शिफ्ट के अनुसार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को स्कूल पहुंचने और छुट्टी के समय ऐप पर अनिवार्य रूप से लाग-इन और लाग-आउट करना होगा।

स्कूल की शिफ्ट के अनुसार तय होगी हाजिरी

शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार फुल डे, मार्निंग और आफ्टरनून शिफ्ट में काम करने वाले शिक्षकों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

फुल डे शिफ्ट

के स्कूल सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान शिक्षकों को सुबह 10 से 10:45 बजे तक ऐप पर लाग-इन और शाम 4:15 से 5 बजे तक लाॅग-ऑउट करना होगा।

मार्निंग शिफ्ट

विद्यालय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। इसमें शिक्षकों के लिए सुबह 6:30 से 7:15 बजे तक उपस्थिति दर्ज करने और दोपहर 12 से 12:45 बजे तक प्रस्थान दर्ज करने की समय-सीमा तय की गई है।

आफ्टरनून शिफ्ट

में स्कूल दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। इस शिफ्ट के शिक्षकों को सुबह 11:30 से दोपहर 12 बजे के बीच लाग-इन और शाम 5 से 5:45 बजे तक लाग-आउट करना होगा।

उपलब्धता का रिकाॅर्ड व्यवस्थित रहेगा

नई समय-सारिणी लागू होने से शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालय में उनकी उपलब्धता का रिकाॅर्ड व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकेगा। निर्धारित समय के अंदर ही एप पर उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था से देरी से पहुंचने और निर्धारित समय से पहले स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


यह भी पढ़ें- MP High Court ने जताई नाराजगी, कहा-बीमा कंपनियां योग्य वकील नियुक्त करें; जिन्हें जिरह करनी आती हो

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।