• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में गोल्ड लोन की रिकवरी करने पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, कैंट थाने में कर्मियों का हंगामा

बैंक की ओर से उसे कई बार नोटिस देने के साथ काल और मैसेज भी किए गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। हमले में शाखा प्रबंधक मनीष संग्या की नाक सहित शरीर के अ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:04:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:04:34 PM (IST)
जबलपुर में गोल्ड लोन की रिकवरी करने पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, कैंट थाने में कर्मियों का हंगामा
बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी-कर्मचारी कैंट थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. कर्जदार ने अभद्रता के बाद की मारपीट
  2. कर्मचारियों से भी छीने 15-16 हजार रुपये
  3. बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी-कर्मी कैंट थाने पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र में गोल्ड लोन की रिकवरी करने पहुंचे यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक पर कर्जदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया

कर्जदार ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रिकवरी के करीब 15 से 16 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी-कर्मचारी कैंट थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

यूनियन बैंक के प्रबंधक मनीष संग्या टीम के साथ गए थे

पुलिस को बैंककर्मियों ने बताया कि यूनियन बैंक की गौरीघाट शाखा के प्रबंधक मनीष संग्या अपनी टीम के साथ सदर की गली नंबर-नौ स्थित एक कर्जदार के घर पहुंचे थे।

गोल्ड लोन की राशि लंबे समय से बकाया थी

कर्जदार पर बैंक के गोल्ड लोन की राशि लंबे समय से बकाया थी। बैंक की ओर से उसे कई बार नोटिस देने के साथ काल और मैसेज भी किए गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

राशि जमा करने की बात कही तो विवाद करने लगा

बैंक मैनेजर टीम के साथ बकाया राशि जमा करने की बात कहने पहुंचे तो कर्जदार विवाद करने लगा। अभद्रता के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

धारदार हथियार से मैनेजर पर हमला कर दिया

आरोप है कि इसी दौरान उसने धारदार हथियार से मैनेजर पर हमला कर दिया। हमले में उनकी नाक पर गंभीर चोट आई।

मैनेजर को विक्टोरिया अस्पताल भेजा

कर्मचारियों के पास अन्य खातों से वसूली गई करीब 15-16 हजार रुपये की राशि भी थी, जिसे छीन लिया है। घायल मैनेजर को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- एसबीसी चुनाव में जबलपुर से सात अधिवक्ता निर्वाचित, इंदौर से पांच और ग्वालियर-भिंड से तीन जीते