
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। करीब तीन माह तक चली मतगणना पूरी होने के साथ ही 18 निर्वाचित सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी गई। परिणामों में जबलपुर का दबदबा कायम रहा। यहां से सात अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की है।
इंदौर के पांच और ग्वालियर-भिंड के तीन अधिवक्ता भी परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा उज्जैन, भोपाल और रीवा से एक-एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
निर्वाचित सदस्यों में राकेश सिंह भदौरिया,अखिलेश कुमार सक्सेना, आरके सिंह सैनी, विवेक सिंह, संदीप मेहता, नित्यानंद मिश्रा, हितोषी जय हार्डिया, नरेन्द्र कुमार जैन, डा. विजय कुमार चौधरी, मनीष तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, गौरव मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, नवीन शुक्ला, दिनेश कुमार शुक्ला, राशिद सोहेल सिद्दकी और शैलेन्द्र वर्मा शामिल हैं।
परिषद निर्वाचन में पांच महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें अन्नू पटेल, प्रवीण तिवारी, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋतु जैन और प्रतिभा वालिया शामिल हैं। परिषद की निर्धारित संरचना में दो महिला सदस्यों का चयन अभी शेष है। इन दोनों सदस्यों का चयन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा। इसके बाद परिषद की निर्धारित संरचना पूर्ण होगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के मेडिकल काॅलेज में स्टेंड संचालक ने दंपती को बेल्ट से मारा, वायरल वीडियो से हड़कंप