• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकता मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव

दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों का भी पता लगाय...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 03:57:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 03:57:25 PM (IST)
जबलपुर में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकता मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के सातवें सेमेस्टर का छात्र था
  2. तबीयत खराब होने के कारण आई थीं कुछ विषयों में बैक
  3. मानसिक दबाव में होने की बात, सुसाइड नोट नहीं मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में गांधी व्यायामशाला के पास स्थित एक निजी हॉस्टल में जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान ओम पांडे के रूप में हुई है। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के सातवें सेमेस्टर का छात्र था।

रूम पार्टनर व दोस्तों से मिलने गए थे

घटना के समय उसके दोनों रूम पार्टनर किसी अन्य हॉस्टल में दोस्तों से मिलने गए थे और वह कमरे में अकेला था। दोनों साथियों के जाने के बाद ओम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओम पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। वह पढ़ाई में होनहार छात्र था, लेकिन कुछ समय पहले तबीयत खराब होने के कारण उसके कुछ विषयों में बैक आ गई थी। इसके चलते वह दबाव महसूस कर रहा था।

दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे अस्पताल, जबलपुर हाईकोर्ट ने सरकार को रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश