• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रही एसयूवी में मिली ब्रांडेड शराब

अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब बरगी और पनागर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी और कच्ची शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 06:38:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 06:38:24 PM (IST)
जबलपुर में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रही एसयूवी में मिली ब्रांडेड शराब
बरामद की गई शराब व शराब लेकर जा रही जब्त एसयूवी। नईदुनिया

HighLights

  1. एसयूवी और मोटरसाइकिल भी जब्त
  2. सागर में जहरीली शराब से हुई थीं मौतें
  3. आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिले में पुलिस लगातार शराब के अवैध व्यापार में लिपत आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है।

मामला दर्ज कर जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एसयूवी और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ग्राम निगरी कैनाल के पास रोकने का प्रयास किया

बरगी पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि धूमा की ओर से एक एसयूवी में भारी मात्रा में शराब जबलपुर लायी जा रही है। सूचना पर ग्राम निगरी कैनाल के पास एसयूवी एमपी 20 जेडडब्ल्यू 5181 को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर वाहन तेज गति से भगाने लगा

ड्राइवर पुलिस को देखकर वाहन तेज गति से भगाने लगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़कर आगे निकल गया।

48 पाव और 359 बोतल अंग्रेजी शराब मिली

पुलिस ने घेराबंदी कर बेलखाड़ू निवासी ड्राइवर आशुतोष शिवहरे (30) को पकड़ लिया। तलाशी में एसयूवी के अंदर 48 पाव और 359 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 5 सितंबर से खाली प्‍लॉट में छिपा था, पानी निकाला तो मगरमच्छ सड़क पर आया