• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में चंदा नहीं देने पर व्यापारी से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश, व्यापारियों ने थाने के घेराव की दी चेतावनी

मालवीय चौक नया बाजार स्थित वेलकम फुटवेयर में चंदा मांगने को लेकर विवाद के बाद व्यापारी से अभद्रता, मारपीट और तोड़फोड़ की कोशिश का मामला सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 12:02:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 12:02:24 AM (IST)
जबलपुर में चंदा नहीं देने पर व्यापारी से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश, व्यापारियों ने थाने के घेराव की दी चेतावनी
फोटो वीडियो ग्रैब।

HighLights

  1. 6 से अधिक युवक वेलकम फुटवेयर पहुंचे
  2. खुदको दुर्गोत्सव समिति से जुड़ा बताया
  3. एकजुट हुए व्यापारी, कार्रवाई की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मालवीय चौक नया बाजार स्थित वेलकम फुटवेयर में चंदा मांगने को लेकर विवाद के बाद व्यापारी से अभद्रता, मारपीट और तोड़फोड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। व्यापारी सागर कुमार ने लार्डगंज थाने में शिकायत की है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ युवक दुकान में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मालवीय चौक क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दुर्गोत्सव समिति से जुड़ा बताने वाले 6 से अधिक युवक वेलकम फुटवेयर पहुंचे

बुधवार को स्वयं को कथित रूप से सुपर मार्केट दुर्गोत्सव समिति से जुड़ा बताने वाले छह से अधिक युवक वेलकम फुटवेयर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने चंदे के लिए 2100 रुपये की रसीद काटी। इस पर दुकान में मौजूद सागर ने कहा कि उनके पिता शाम को आएंगे, तब चंदे के संबंध में बात कर लेना।

इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सागर के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की। मारपीट का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में दुकान में मौजूद युवकों को जूते उठाकर फेंकते और व्यापारी को काउंटर के भीतर से खींचने का प्रयास करते देखा जा रहा है।

बीच-बचाव के बाद युवक धमकाते हुए चले गए। जाते समय दुकान के सामान को लात मारने और तोड़फोड़ की कोशिश करने का भी आरोप है।

दो साल पहले भी दी गई थी चेतावनी

व्यापारियों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले भी चंदे को लेकर दबंगई की शिकायतें सामने आने पर समिति के सदस्यों को चेतावनी दी गई थी। आरोप है कि पूर्व में सुपर मार्केट काफी हाउस के व्यापारी राजकुमार लेखवानी पर भी हमला किया गया था। पुलिस के तब भी प्रभावी कार्यवाही नहीं की थी।

व्यापारियों ने एकजुट होकर कार्रवाई की मांग की

घटना के बाद मालवीय चौक व्यापारी संगठन के सदस्यों ने कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ दबंगई और अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर व्यापारी अपनी इच्छा से चंदा देने के लिए स्वतंत्र है। किसी को भी जबरन चंदा वसूलने का अधिकार नहीं है। संगठन ने व्यापारियों से ऐसी घटना होने पर तत्काल सूचना देने को कहा है। चेतावनी दी है कि आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो लार्डगंज थाने का घेराव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में आरएफ टैग अनिवार्य, निर्धारित अवधि में करा लें पंजीयन