• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

अधिवक्ताओं ने परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों और फायर पाइप की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम जरूरी है...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:50:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:50:31 PM (IST)
जबलपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जलती जिला कोर्ट परिसर में खड़ी कार। नईदुनिया

HighLights

  1. भीड़ वाले क्षेत्र में देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं
  2. फायर सेफ्टी इंतजामों पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
  3. आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम जरूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में गुरुवार दोपहर गेट नंबर दो और तीन के बीच खड़ी एक निजी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं, जिससे परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

अधिवक्ताओं ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार, कार बालाघाट से आए एक पुलिस अधिकारी अथवा टैक्सी से संबंधित बताई गई है। कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।


फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि आग यदि तेजी से फैलती तो आसपास खड़े अन्य वाहन और परिसर में मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग

अधिवक्ताओं ने परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों और फायर पाइप की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच और आवश्यक सुधार की मांग की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से मंडला आकर करते थे चाेरी, छह आरोपी गिरफ्तार, ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल