• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर से मंडला आकर करते थे चाेरी, छह आरोपी गिरफ्तार, ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल

आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 35 ग्राम सोने का टुकड़ा, हीरे का एक नग और 80 हजार रुपये नकद सहित अन्य संपत्ति जब्त की गई है।

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 09:28:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 09:28:36 PM (IST)
जबलपुर से मंडला आकर करते थे चाेरी, छह आरोपी गिरफ्तार, ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल
आरोपियों को पकड़ने व मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम। नईदुनिया

HighLights

  1. सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपये जब्त
  2. तीन ने की आभूषण गलवाकर खुर्द-बुर्द करने में मदद
  3. दो माह के दौरान चोरी की चार वारदातों का खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। कोतवाली पुलिस ने शहर में सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान हुई चोरी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तीन पर चोरी के आभूषण गलवाने का आरोप

पुलिस के अनुसार इनमें तीन पर मंडला में चोरी करने और अन्य तीन पर चोरी के आभूषण गलवाने तथा उन्हें खुर्द-बुर्द करने में मदद करने का आरोप है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 35 ग्राम सोने का टुकड़ा, हीरे का एक नग और 80 हजार रुपये सहित अन्य संपत्ति जब्त की गई है।

डॉक्टर के घर से आभूषण और नकदी चोरी

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में सितंबर और अक्टूबर के दौरान चार चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनमें सुरेंद्र कुमार रजक, विशाल कुमार दुबे और डाॅ. राहुलदेव धार्या के यहां हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। चौथी घटना 8 अक्टूबर की रात डाॅ. डॉली चौधरी के घर हुई।


घर लौटने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली

डाॅ. चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और घटना के समय अपने पति भूपेंद्र चौधरी के साथ आपातकालीन मरीज को देखने जिला अस्पताल गई थीं। रात करीब 12:55 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली।

अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा

अंदर दोनों अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने-चांदी के आभूषण, हीरे की अंगूठियां और ईयररिंग, घड़ी, पुराना आईफोन-11 तथा नकदी ले गए थे।

कोतवाली पुलिस ने की यह कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा और एसडीओपी पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान

पुलिस ने जाल बिछाया और घटनास्थलों का निरीक्षण कर एफएसएल टीम से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की गई।

अलग-अलग क्षेत्रों में घरों की रेकी करते थे

पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी जबलपुर से मंडला आकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों की रेकी करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद वे जबलपुर लौट जाते थे।

गिरफ्तार सभी आरोपी जबलपुर के

  • सूरज पिता जवाहरलाल (26), निवासी प्रेम सागर, चौकी बाबाजी की बगिया, थाना हनुमानताल
  • महेंद्र पटेल उर्फ पिल्लई पिता रामप्रसाद पटेल (30), निवासी आधारताल, संजय नगर, पावर हाउस के पास
  • शुभम जायसवाल पिता श्यामजीत जायसवाल (29), निवासी बरेला, किसानी मोहल्ला
  • अंकित बेन पिता मुकेश बेन ( 26), निवासी भानतलैया, बकरा मार्केट, हनुमानताल
  • शिवम सोनी पिता गणेश सोनी (26), निवासी कोरी मोहल्ला, हनुमानताल
  • लकी सोनी पिता संतोष सोनी (22), निवासी राजीव नगर, चेरीताल

यह भी पढ़ें- बारूद कांड के फरार आरोपी की नई करतूत, जाली पासपोर्ट से घूमे कई देश; पुलिस ने किया जबलपुर के शमीम कबाड़ी को गिरफ्तार