
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। औद्योगिक क्षेत्र रिछाई स्थित पारले जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर करीब 2:15 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैली। आग बढ़ते ही एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था। फैक्ट्री में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग तेजी से फैली। आग बढ़ते ही एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के गोलबाजार मेले में हादसा, रील बनाते समय खुला तेज रफ्तार झूले का गेट, बच्ची समेत 2 लोग गिरे