• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के सिहोरा में मूक-बधिर महिला की हत्या के सीसीटीवी फुटेज मिले, अब पुलिस के रडार पर बाइक सवार

घर के पास लगे सीसीटीवी में संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:17:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 09:17:18 PM (IST)
जबलपुर के सिहोरा में मूक-बधिर महिला की हत्या के सीसीटीवी फुटेज मिले, अब पुलिस के रडार पर बाइक सवार
पुलिस को आशंका है कि लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने हत्या की और फरार हो गए। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. घर के पास कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियां कैद
  2. लूट के इरादे से वारदात की आशंका जताई
  3. हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र के दरौली गांव में 55 वर्षीय मूक-बधिर महिला लक्ष्मीबाई राठौर की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है।

दो अक्टूबर को घर में मिली थी लाश

लक्ष्मीबाई की लाश दो अक्टूबर को घर के अंदर मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वारदात के दौरान महिला की हत्या की और इसके बाद फरार हो गए।

फुटेज के अलावा अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। फुटेज के अलावा अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें दिखाई दे रहे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

बिलहरी में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


वहीं गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी कब्रिस्तान के पास अखाड़ा के पीछे खेत में बने कमरे में रहने वाली 19 वर्षीय युवती की रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उसके मूल निवास बीजाडांडी ले जा रहे थे। बरेला पहुंचने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजन उसे लेकर बीजाडांडी रवाना हुए थे

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार युवती बिलहरी में यादव परिवार द्वारा सिकमी पर लिए गए खेत में काम करती थी और वहीं बनी झोपड़ी में रह रही थी। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर बीजाडांडी रवाना हुए थे।रास्ते में उसकी हालत बिगड़ती गई और बरेला पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।

गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि युवती की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने बिलहरी स्थित घटनास्थल और युवती के रहने के स्थान का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नवविवाहिता की हत्या, भाई ने कहा- हथेली पर लिखा कोडवर्ड में नाम; पति सीआरपीएफ नागपुर में पदस्थ