Monson in Jabalpur: जबलपुर में भारी वर्षा के आसार कम, लेकिन फुहारों का दौर रहेगा जारी
Monson in Jabalpur: जबलपुर संभाग के जिलों में बौछार और फुहार वाली वर्षा 24 घंटे में हो सकती है। ...और पढ़ें
By Rahul RaikwarEdited By: Rahul Raikwar
Publish Date: Sun, 02 Jul 2023 09:31:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jul 2023 10:35:22 AM (IST)
नर्मदा नदी पर बना जबलपुर का बरगी बांध जो जून माह की ही वर्षा में लगभग भर चुका है।Monson in Jabalpur: जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भारी वर्षा वाले बादल खिसक गए हैं। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। वर्षा की झड़ी के बाद जिले में लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। जबलपुर में फिलहाल भारी वर्षा के आसार तो नहीं है पर कभी मध्यम तो कभी रिमझिम फुहारों का दौर चलता रहेगा। जबलपुर में अब तक 9.1 इंच वर्षा हो चुकी है।
24 घंटे में नहीं हुई वर्षा
जबलपुर में बीते दिनों दो दिनों तक वर्षा के बाद से बीते 24 घंटे में तेज वर्षा नहीं हुई है, हल्की फुहार वाली वर्षा जरूर हुई जो कि मौसम विभाग के आंकड़ों में 0.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में बौछार वाली वर्षा जबलपुर संभाग के जिलों में हो सकती है। वहीं आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम में ठंडक है और आज सुबह तक न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले छह दिनों में अब तक हो चुकी है 9.1 इंच वर्षा
गत वर्ष भी 30 जून तक वर्षा का आंकड़ा 10.3 इंच के आस-पास पहुंच गया था। ये अलग बात है कि गत वर्ष जबलपुर में मानसून 16 जून को पहुंच गया था और 29 जून की रात शहर में करीब साढ़े तीन इंच वर्षा हुई थी। जबकि इस बार मानसून करीब 10 दिन देरी से 25 जून को आमद दी थी और छह दिनों में ही नौ इंच वर्षा हो चुकी है।
विंध्य के जिलों में यलो अलर्ट
जबलपुर से जुड़े हुए विंध्य के रीवा, सतना, पन्ना जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही गरज चमक की भी संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अऩुसार इन जिलों में भारी वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति भी हो सकती है।