
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे छपरा से उधना के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 05305 छपरा-उधना पूजा स्पेशल 21 नवंबर (शनिवार) को शाम 6.20 बजे छपरा से रवाना होकर तीसरे दिन 23 नवंबर को सुबह 5.20 बजे उधना पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त, ओडिशा की महिला को नवजात के साथ बनाया बंधक, 3 महिलाएं अरेस्ट
पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी और 1.55 बजे रवाना होगी। इसमें शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Weather Update: दो दिन तक बारिश में भीगेगा जबलपुर, तीन साल बाद नवंबर में बदलेगा मौसम; किसानों को सलाह