• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में तीन दशकों से मनाते आ रहे छठ महापर्व, इन 18 स्थानों पर होगी सूर्योपासना

संस्कारधानी जबलपुर में छठ महापर्व केवल पूर्वांचल के परिवारों की धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि शहर की साझा सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:33:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 09:33:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में तीन दशकों से मनाते आ रहे छठ महापर्व, इन 18 स्थानों पर होगी सूर्योपासना
अब इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। सौजन्‍य

HighLights

  1. नर्मदा के घाटों से शहर के तालाबों तक गूंजेगी छठ की आस्था
  2. उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ ने संभाली तैयारी की कमान
  3. 5 लाख से अधिक पूर्वांचल और बिहार-झारखंड मूल के निवासी हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नर्मदा के पावन तटों से लेकर शहर के तालाबों तक जब अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, तब पूरा शहर लोक आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।

उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ सक्रिय भूमिका निभा रहा

इस महापर्व की व्यवस्थित तैयारियों में प्रतिवर्ष की तरह जबलपुर उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ सक्रिय भूमिका निभा रहा है। महासंघ ने प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहल शुरू कर दी है।

विशाल सार्वजनिक पर्व के रूप में स्थापित हो चुका पर्व

जबलपुर में करीब 5 लाख से अधिक पूर्वांचल और बिहार-झारखंड मूल के निवासी रहते हैं, जिनकी बढ़ती संख्या के साथ यह पर्व पिछले 30 वर्षों से शहर के एक प्रमुख और विशाल सार्वजनिक पर्व के रूप में स्थापित हो चुका है।


अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था सहित कई मांगें

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख पूजा स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और व्रती महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था प्रमुखता से शामिल है।

घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर बिहार फाउंडेशन जबलपुर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष मुकेश दास के नेतृत्व में मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम कमिश्नर से शिष्टाचार मुलाकात कर घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

पूरे शहर में पर्व का माहौल बने

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर गौरीघाट, अधारताल तालाब सहित अन्य पूजा स्थलों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था करने का आग्रह किया। शहर के ट्रैफिक सिग्नलों के वॉयस सिस्टम के माध्यम से छठ महापर्व की शुभकामनाएं प्रसारित करने की मांग रखी, ताकि पूरे शहर में पर्व का माहौल बने।

कलेक्टर को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश

मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुकेश दास ने कहा कि छठ आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का पर्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, घाटों पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने पहुंचती हैं। ऐसे में प्रशासन को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करनी चाहिए।

18 स्थानों पर सूर्यदेव की आराधना

  1. जबलपुर में छठ पूजा का विस्तार इस बात से समझा जा सकता है कि यह पर्व अब किसी एक घाट या क्षेत्र तक सीमित नहीं है।
  2. नर्मदा के घाटों के अलावा शहर के अलग-अलग तालाबों और जलस्रोतों पर पूर्वांचल के परिवार सामूहिक रूप से सूर्योपासना करते हैं।
  3. गौरीघाट, तिलवाराघाट, माढ़ोताल, हनुमानताल, संजीवनी नगर, देवताल, गुलौआताल, अधारताल, गोकलपुर और रांझी का उल्लेख किया गया है।
  4. महासंघ के ज्ञापन में प्रमुख पूजा स्थलों के रूप में जबलपुर में 18 पूजा स्थलों की व्यवस्था है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

  • गौरीघाट और तिलवाराघाट
  • भटौली घाट
  • अधारताल तालाब
  • हनुमानताल
  • पुराना कंचनपुर तालाब
  • रांझी एसएएफ तालाब
  • मानेगांव तालाब
  • इस्टलैंड खमरिया तालाब
  • घाना खमरिया तालाब
  • मढ़ई तालाब, बिलपुरा
  • उदय नगर तालाब
  • तीन पुलिया, न्यू कंचनपुर
  • हाउसिंग बोर्ड कालोनी, महाराजपुर
  • चांदमारी तलैया
  • टेलीग्राफ कालोनी, रानीताल
  • गुलौआ चौक
  • संजीवनी नगर का शाही तालाब

अधारताल में टोकन से मिलेगा पूजन स्थल

इस वर्ष की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पहल अधारताल तालाब पर देखने को मिल रही है। यहां छठ पूजा के लिए बनाए गए प्लेटफार्मों को क्रमांक देने और टोकन के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्थान आवंटित करने की योजना बनाई गई है। इससे घाटों पर अव्यवस्था और स्थान को लेकर होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।

30 अक्टूबर को इस व्यवस्था का सुझाव दिया था

30 अक्टूबर को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से मिले महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस व्यवस्था का सुझाव दिया था। महापौर ने अधिकारियों को इस दिशा में योजना तैयार करने के निर्देश दिए। व्यवस्था सफल रहने पर इसे शहर के अन्य छठ पूजा स्थलों पर भी लागू करने की संभावना जताई गई है।

महासंघ और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी

छठ पर्व की विशेषता यह है कि इसमें व्रती महिलाएं कठिन निर्जला उपवास रखकर प्रकृति के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की आराधना करती हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और अगले दिन उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान परिवार के सदस्य और समाज के लोग भी पूजा में सहभागी बनते हैं।

पदाधिकारी व्यवस्थाओं के लिए सक्रिय

महासंघ के अध्यक्ष कंदर्प कामेश्वर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय मिश्रा और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश रंजन सहित पदाधिकारी व्यवस्थाओं के लिए सक्रिय हैं। इस पर्व की सफलता में नगर निगम की सफाई और प्रकाश व्यवस्था, पुलिस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

आध्यात्मिक परंपरा का सुंदर संगम

नर्मदा के घाटों पर विशेष सावधानी, नावों में सुरक्षा उपकरण और जलक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण भी आवश्यक है। जबलपुर में छठ महापर्व पूर्वांचल की सांस्कृतिक जड़ों और नर्मदा की आध्यात्मिक परंपरा का सुंदर संगम है।

परिवारों ने अपनी लोक परंपरा को जीवंत रखा

बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर बसे परिवारों ने अपनी लोक परंपरा को जीवंत रखा है। अब इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि छठ के चार दिनों में जबलपुर की जलधाराएं केवल पूजा के स्थल नहीं रहतीं, बल्कि सामाजिक एकता, पारिवारिक आस्था और सांस्कृतिक आत्मीयता के प्रतीक बन जाती हैं।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व का आगाज आज से, सूर्यदेव की आराधना में डूबेगा जबलपुर, ऐसे रखेंगे 36 घंटे का कठिन व्रत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।