• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

छठ महापर्व का आगाज आज से, सूर्यदेव की आराधना में डूबेगा जबलपुर, ऐसे रखेंगे 36 घंटे का कठिन व्रत

पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत संपन्न किया जाएगा।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:14:40 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 09:14:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ महापर्व का आगाज आज से, सूर्यदेव की आराधना में डूबेगा जबलपुर, ऐसे रखेंगे 36 घंटे का कठिन व्रत
गौरीघाट में छठ पूजा के दौरान अर्घ्‍य देतीं व्रती महिलाएं। फाइल

HighLights

  1. सूर्य उपासना का शंखनाद आज से, चार दिन आस्था का अनुष्ठान
  2. लोकआस्था के महापर्व छठ पर व्रती शुरू करेंगे कठिन साधना
  3. छठ की छटा से जगमगाएंगे घाट, चार दिनी महापर्व की तैयारी पूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सूर्य आराधना का महापर्व छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार को नहाय खाय के साथ आरम्भ होगा।

घाटों पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय लोग

उत्तर भारतीय मूल के निवासियों द्वारा मनाया जाने वाले पर्व के दौरान व्रतियों द्वारा 36 घण्टे का कठिन व्रत रखा जाएगा। तालाबों व नर्मदा के घाटों पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय लोग जुटेंगे।

naidunia_image

पर्व में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाएगी

14 और 15 नवम्बर को छठ पूजा के प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत संपन्न किया जाएगा। चार दिन चलने वाले इस पर्व में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाएगी। गुरुवार को छठ पूजा आयोजन स्थलों में साफ-सफाई व तैयारियां चलती रहीं।

गौरीघाट में आएंगे भोजपुरी गायक

गौरीघाट के उमाघाट पर छठ पूजा का मुख्य आयोजन होता है। यहां चार दिनों तक मेला जैसा माहौल रहता है। उप्र बिहार महासंघ की ओर से आयोजन किया जाता है। संघ के बंशी सिंह ने बताया कि हर बार पर्व की अंतिम रात को सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इस बार भी बिहार से भोजपुरी लोकगीत गायकों का दल बुलवाया गया है। 15 नवम्बर की शाम 5 बजे से अगली सुबह होने तक उमाघाट पर भोजपुरी लोकगीतों का दौर चलेगा।


कठिन नियमों का पालन

कंचनपुर छठ पूजा आयोजन समिति के योगेश्वर सिंह ने बताया कि यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है। क्योंकि इस व्रत को 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए रखा जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। शहर में उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने पर्व की तैयारी कर ली है। तालाबों के किनारे व नर्मदा के घाटों पर पूजा के लिए साफ-सफाई व व्यवस्थाएं की गई हैं।

ऐसे रखेंगे व्रत

छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय से होगी। घर व घाट की सफाई कर पवित्र किया जाएगा। उसके बाद व्रती नर्मदा नदी या समीपी तालाब में जाकर स्नान करेंगे। व्रती शुक्रवार को सिर्फ एक बार ही खाना खाएंगे। 14 नवंबर को पर्व के दूसरे दिन खरना या लोहंडा मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे।

पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करेंगे

सूर्यास्त से पहले पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करेंगे।छठ पर्व के तीसरे दिन 15 नवम्बर को संध्या अर्घ्य या डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान पूजा की परम्पराओं का निर्वहन होगा।चौथे दिन 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद घाट का पूजन व पर्व का समापन होगा।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी की राह मुश्किल, पटना-दिल्ली से इंदौर आने वाली ट्रेनों में 'नो रूम', वेटिंग की लंबी कतार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।