• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

छठ पूजा पर जबलपुर में प्लेटफाॅर्म एक पर होल्डिंग एरिया तैयार, सीसीटीवी और डाॅग स्क्वाॅयड की रहेगी नजर

दोनों होल्डिंग एरिया स्टेशन बिल्डिंग के बाहर लगभग पांच हजार वर्गफुट क्षेत्र में विकसित किए गए हैं। इनमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 12:25:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 12:25:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ पूजा पर जबलपुर में प्लेटफाॅर्म एक पर होल्डिंग एरिया तैयार, सीसीटीवी और डाॅग स्क्वाॅयड की रहेगी नजर
मुख्य स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम शशांक गुप्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. मुख्य रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम
  2. सीनियर डीसीएम ने मुख्य स्टेशन में परखी व्यवस्थाएं
  3. ट्रेन लेट होने पर समय से उद्घोषणा के दिए निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

होल्डिंग एरिया शुरू हो गया

भीड़ बढ़ने पर यात्रियों के ठहरने के लिए अतिरिक्त जगह का विस्तार करते हुए अस्थाई होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया। प्लेटफाॅर्म छह की ओर निर्मित होल्डिंग एरिया प्लेटफार्म क्रमांक एक की ओर भी होल्डिंग एरिया रविवार सुबह से शुरू हो गया।

ट्रेन लेट होने पर तत्काल हो उद्घोषणा

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी ट्रेन के विलंब से आने पर यात्रियों को समय रहते इसकी सूचना उद्घोषणा के माध्यम से दी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त समय मिले।


किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हो

जल्दबाजी के कारण प्लेटफाॅर्म पर धक्का-मुक्की या किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। भीड़ पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

जबलपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने वाणिज्य विभाग की टीम के साथ मुख्य रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरा स्टेशन पैदल घूमकर यात्री सुविधाओं, टिकट काउंटरों, खानपान स्टाल, होल्डिंग एरिया और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित रखी जाए और प्लेटफाॅर्म पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए।

टिकटिंग से लेकर सुरक्षा तक इंतजाम

त्योहारों में टिकट के लिए यात्रियों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। एटीवीएम और एम-यूटीएस मोबाइल एप से अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

सीसीटीवी कैमरों और डाॅग स्क्वाॅयड की मदद से निगरानी

आरपीएफ द्वारा सीसीटीवी कैमरों और डाॅग स्क्वाॅयड की मदद से निगरानी की जा रही है। पटाखों और ज्वलनशील सामग्री के अवैध परिवहन पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीनियर डीसीएम ने खानपान स्टालों और स्टेशन परिसर की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्लेटफाॅर्म से लेकर ट्रेनों तक की तलाशी

छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी एवं आरपीएफ ने मुख्य रेलवे स्टेशन पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी प्लेटफाॅर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया और ट्रेनों की जांच की गई।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें

पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा करने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर जबलपुर से बिहार के लिए दो विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी, इन स्‍टेशनों पर रुकेंगी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।