• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रेस के सभी घोड़े बेचने का दावा, हाई कोर्ट ने फार्म हाउस की जांच के दिए आदेश

कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए जिला पशु अधिकारी और पनागर थाना प्रभारी की उपस्थिति में फार्म हाउस की जांच की अनुमति दे दी।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 10:12:16 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 10:12:16 AM (IST)
रेस के सभी घोड़े बेचने का दावा, हाई कोर्ट ने फार्म हाउस की जांच के दिए आदेश
गुरुवार को कोर्ट को बताया गया कि अब सभी घोड़े बेच दिए गए हैं।

HighLights

  1. हैदराबाद निवासी सुरेश पाल के पास 150 से अधिक रेस के घोड़े थे
  2. घोड़ों को भोजन नहीं मिलने से वहां करीब 90 घोड़ों की मौत हो गई
  3. उचित देखभाल के अभाव में लगातार मौतें होने का आरोप है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने हैदराबाद से जबलपुर लाए गए रेस के घोड़ों की मौत और उनके रखरखाव से जुड़े मामले में फार्म हाउस की जांच के आदेश दिए हैं।

केयरटेकर को घोड़े बेचने का अधिकार नहीं है

गुरुवार को सुनवाई के दौरान केयरटेकर की ओर से बताया गया कि जीवित बचे सभी घोड़े बेच दिए गए हैं। इस पर याचिकाकर्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि केयरटेकर को घोड़े बेचने का अधिकार नहीं है।

हाउस का निरीक्षण कराने की मांग

याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी सिमरन इस्सर की ओर से आवेदन प्रस्तुत कर पशु चिकित्सकों की टीम के साथ फार्म हाउस का निरीक्षण कराने की मांग की गई।

फार्म हाउस की जांच की अनुमति

कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए जिला पशु अधिकारी और पनागर थाना प्रभारी की उपस्थिति में फार्म हाउस की जांच की अनुमति दे दी।

कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला

याचिका में आरोप है कि हैदराबाद निवासी सुरेश पाल के पास 150 से अधिक रेस के घोड़े थे। कर्मचारियों को वेतन और घोड़ों को भोजन नहीं मिलने से वहां करीब 90 घोड़ों की मौत हो गई।

जबलपुर के पनागर में रैपुरा फार्म हाउस लाया गया

इसके बाद 29 अप्रैल से 3 मई 2025 के बीच 57 घोड़ों को बिना प्रशासन और पशु विभाग को सूचना दिए जबलपुर के पनागर स्थित रैपुरा फार्म हाउस लाया गया, जहां उचित देखभाल के अभाव में लगातार मौतें होने का आरोप है।


57 में से 19 घोड़ों की मौत हो चुकी है

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रायन डिसल्वा व अधिवक्ता सुरेश अवस्थी ने पैरवी की। केयरटेकर सचिन तिवारी ने पूर्व में हलफनामे में बताया था कि 57 में से 19 घोड़ों की मौत हो चुकी है।

19 घोड़ों के स्वस्थ होने का दावा किया गया था

22 घोड़े बेचे जा चुके हैं और तीन नए घोड़े खरीदे गए हैं। उस समय 19 घोड़ों के स्वस्थ होने का दावा किया गया था, जबकि गुरुवार को कोर्ट को बताया गया कि अब सभी घोड़े बेच दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- शहडोल से भागी किशोरी जबलपुर पहुंची, पिता गलत हरकत करने की करते थे कोशिश, पुलिस को सौंपा आपत्तिजक कृत्य का वीडियो