• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

होली के दिन 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा, जबलपुर में सीबीएसई के टाइम टेबल पर उठे सवाल

जारी कार्यक्रम में होली के दिन पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित होने से बोर्ड की टाइम टेबल तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। शिक्षक संगठनों ने बोर्ड से परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करने की मांग की है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:25:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:25:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
होली के दिन 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा, जबलपुर में सीबीएसई के टाइम टेबल पर उठे सवाल
कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले भी चर्चा में रहा है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. शिक्षक संगठनों ने बोर्ड के सामने दर्ज कराई आपत्ति
  2. समय रहते संशोधन नहीं हुआ तो छात्रों की होगी परेशानी
  3. विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति

नईदुनिया प्रतिनिधि , जबलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी टाइम टेबल अब विवादों में आ गया है। परीक्षा कार्यक्रम में 22 मार्च को होली के दिन कक्षा 12वीं के पांच विषयों के पेपर निर्धारित किए गए हैं।

विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच असमंजस

त्योहार के दिन परीक्षा रखे जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। शिक्षक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए बोर्ड से की है।

सीबीएसई ने 6 नवंबर को जारी किया था टाइम टेबल

सीबीएसई ने 6 नवंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। इसके मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 मार्च को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक चलेंगी।


एक ही दिन पांच विषयों के पेपर

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च को कक्षा 12वीं के नॉलेज ट्रेडिशंस एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, बोडो, कोकबोरोक, बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। यह तारीख होली के त्योहार की है। ऐसे में विद्यार्थियों को त्योहार के दिन परीक्षा देने के लिए तैयार रहना होगा।

सीबीएसई की कोऑर्डिनेटर वर्षा चौहान ने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

सार्वजनिक अवकाशों का ध्यान रखा जाना चाहिए

शिक्षकों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय प्रमुख त्योहारों और सार्वजनिक अवकाशों का ध्यान रखा जाना चाहिए। समय रहते बदलाव नहीं किया गया तो विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले से ही परीक्षा अवधि को लेकर नाराजगी

कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले भी चर्चा में रहा है। परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलनी है। यानी विद्यार्थियों को करीब दो महीने तक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और दिनचर्या बनाए रखनी होगी।

होली के दिन पेपर होने से असंतोष और बढ़ा

अब होली के दिन पेपर निर्धारित होने से इस मुद्दे पर असंतोष और बढ़ गया है। शिक्षक संगठनों ने बोर्ड से मांग की है कि परीक्षा कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किया जाए।

जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

सीबीएसई के अनुसार नियमित स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में देशभर से 46.3 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवरों के आंदोलन से जबलपुर में बायपास पर जाम, 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।